डबल इंजन सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, IB जासूसी विवाद पर गरमाई राजनीति

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला... और उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा पार... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने हाल ही में राज्य की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है.. और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों गुजरात से हैं.. यहां डबल इंजन की सरकार है.. यानी केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार.. फिर भी सीमा पार से करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं.. शराब के कंटेनर खुलेआम गांवों में घूम रहे हैं.. लेकिन पुलिस और खुफिया ब्यूरो को इसकी कोई जानकारी नहीं होती..

दूसरी तरफ पूरी सरकार, पुलिस और आईबी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रखने में लगे हुए हैं.. वे कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं और सार्वजनिक मुद्दों पर क्या रणनीति बनाते हैं.. इसकी जासूसी हो रही है.. पिछले दिनों मेहसाणा में उत्तर गुजरात जिलों की कांग्रेस समीक्षा बैठक में आईबी के अधिकारी बिना अनुमति के वीडियोग्राफी करते पकड़े गए.. यह घटना कांग्रेस के आरोपों को और मजबूत करती है..

आपको बता दें कि डबल इंजन शब्द भाजपा अक्सर इस्तेमाल करती है.. इसका मतलब है कि केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य में भी भाजपा की सरकार हो.. तो विकास तेजी से होता है.. गुजरात में यह मॉडल लंबे समय से चल रहा है.. प्रधानमंत्री मोदी खुद गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.. गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात से जुड़े रहे हैं.. कांग्रेस कहती है कि अगर इतनी मजबूत सरकार है.. तो अपराध और तस्करी पर लगाम क्यों नहीं लग रही.. अमित चावड़ा कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन तो विकास के लिए है.. दूसरा इंजन तस्करों और माफिया को सपोर्ट करने के लिए लगता है..

गुजरात पाकिस्तान की सीमा से लगा राज्य है.. कच्छ का रण इलाका तस्करी के लिए मशहूर है.. समुद्री रास्ते से भी ड्रग्स आते हैं.. हाल के वर्षों में कई बड़ी पकड़ हुई हैं.. मुंद्रा पोर्ट पर कोकीन और हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई.. पाकिस्तानी नाविकों को गिरफ्तार किया गया.. राजस्थान बॉर्डर से भी मेथामफेटामाइन जैसी ड्रग्स पकड़ी गईं.. कांग्रेस का आरोप है कि पकड़ी जाने वाली खेप तो सिर्फ दिखावा है.. असली तस्करी बहुत बड़ी है.. करोड़ों रुपये के ड्रग्स गांवों तक पहुंच जाते हैं.. युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं.. स्कूल-कॉलेज के छात्र भी प्रभावित हो रहे हैं..

एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग और लैंडिंग हब बनता जा रहा है.. अमित चावड़ा पूछते हैं कि जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजराती हैं.. तो सीमा सुरक्षा क्यों कमजोर है.. आईबी और पुलिस को क्यों जानकारी नहीं मिलती.. गुजरात भारत का एकमात्र राज्य है.. जहां पूर्ण शराबबंदी है.. 1960 से यह कानून लागू है.. लेकिन हकीकत कुछ और है.. पुलिस हर साल लाखों लीटर शराब जब्त करती है.. राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से ट्रकों में, टैंकरों में.. यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर और कारों के सीक्रेट कंपार्टमेंट में शराब आती है.. गांव-गांव में सप्लाई होती है..

अमित चावड़ा कहते हैं कि शराब माफिया पुलिस को हर हफ्ते लाखों रुपये की खैरात देता है.. पुलिस जानबूझकर आंखें बंद कर लेती है.. जब कभी कोई नेता, जैसे जिग्नेश मेवाणी, जनता के साथ छापा मारने जाते हैं.. तो पुलिस वाले उनके खिलाफ प्रदर्शन करवाते हैं.. हाल ही में एक घटना में ऑक्सीजन टैंकर में लाखों की शराब पकड़ी गई.. ऐसी कई घटनाएं रोज होती हैं.. कांग्रेस का कहना है कि अगर सरकार सच में शराबबंदी चाहती.. तो इतनी आसानी से कंटेनर गांवों तक नहीं पहुंचते..

 

Related Articles

Back to top button