CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के आवेदन शुरू; 3 दिन में होगी परीक्षा, जानिए पूरा पैटर्न
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint CSIR-UGC NET December 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint CSIR-UGC NET December 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद 6 नवंबर से 9 नवंबर तक ₹500 लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। NTA के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी और प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
5 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 5 नवंबर की रात 11:50 बजे तक सामान्य आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा 6 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। लेट फीस ₹500 निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क कितना है?
NTA के सूचना बुलेटिन के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,150 है। General-EWS और OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹600, जबकि SC, ST, PwD/PwBD और Third Gender उम्मीदवारों के लिए ₹325 निर्धारित शर्तों के साथ चार वर्षीय स्नातक डिग चाहिए। NTA के मुताबिक एक उम्मीदवार को एक ही आवेदन फ CSIR-UGC NET का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक और शोध अवसरों के लिए पात्र निर्धारित किया गया है। लेट फीस ₹500 अतिरिक्त है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवार को परीक्षा शहरों का विकल्प भी देना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके Confirmation Page डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए। NTA के मुताबिक एक उम्मीदवार को एक ही आवेदन फॉर्म भरना चाहिए।
आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है, उन्हें निर्धारित 10 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो के दौरान उपलब्ध विवरणों में सुधार का मौका मिलेगा। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें। परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीख NTA बाद में घोषित करेगा। इसी तरह रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी तारीखों की जानकारी भी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।परीक्षा की तारीख, आवेदन की समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी NTA के 7 अक्टूबर 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन और Information Bulletin पर आधारित है। किसी बदलाव की स्थिति में NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को अंतिम माना जाएगा।



