जंतर-मंतर मार्च को लेकर दीपके का ऐलान, बोले- हर हाल में करेंगे प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. ऐसे में सीजेपी समेत कई समूहों ने आरोप लगाया है कि इस विरोध प्रदर्शन के पहले देश भर से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है.

अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा,” 10 अक्टूबर को होने वाले हमारे विरोध प्रदर्शन से पहले, BJP सरकार ने देश भर में हजारों युवाओं को हिरासत में लिया है. मोदी, यह डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं आएगी. देश के युवा अब आपसे डरते नहीं हैं. मैं कल दिल्ली पहुंचूंगा और चाहे कुछ भी हो जाए, जंतर-मंतर तक मार्च करूंगा.”

सीजेपी के को-इंचार्ज दीपक बालियान को अलवर पुलिस ने हिरासत में लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद कंवीनर आशुतोष रांका ने कहा, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन से ठीक पहले की गई कार्रवाई. पुलिस पर परिजनों और बालियान के भाई के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट करने का आरोप लगाया. सीजेपी ने राजस्थान पुलिस के रवैये को तानाशाहीपूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए आंदोलन की आवाज दबाने का प्रयास बताया.

सीजेपी पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी भी जारी की है. उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक आधार हिरासत में रखे जाने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी. मामले में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और दीपक बालियान की तुरंत रिहाई की मांग उठाई गई.

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 25 FIR

दिल्ली में 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. इन प्रदर्शनों के दौरान लगातार देखा जा रहा है कि किस तरीके से प्रदर्शनकारी कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट धक्कामुक्की की कई घटनाएं सामने आई है,

इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं और नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है उसको उल्लंघन लगातार किया जा रहा है. इन सब मामलों में दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है और गुरुवार यानी कल तक तक इस मामले में 25 FIR दर्ज कर ली गई है. इन मुकदमों में से कुछ में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के बडी नेता प्रियंका गांधी समेत तमाम लोगों के नाम दर्ज है.

Related Articles

Back to top button