चैतर वसावा की रिहाई की मांग तेज, AAP ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
तापी में AAP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विधायक चैतर वसावा की रिहाई की मांग की...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में चैतर वसावा की रिहाई को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है.. आप नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और बीजेपी सरकार पर झूठे के में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं.. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तापी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा.. इस ज्ञापन के माध्यम से AAP विधायक चैतर वसावा की रिहाई की मांग की गई.. पार्टी नेताओं का आरोप है कि चैतर वसावा को एक झूठे मामले में फंसाकर सजा दी गई है.. और उनके साथ न्याय नहीं हुआ है.. इसी मुद्दे को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने.. और चैतर वसावा को न्याय दिलाने की मांग की है..
तापी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, आदिवासी समुदाय के नेता.. और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.. सभी ने एकजुट होकर चैतर वसावा के समर्थन में आवाज उठाई.. और उनके मामले में न्याय की मांग को मजबूती से सामने रखा.. AAP के राज्य उपाध्यक्ष राम धादुक, राजूभाई वालवई, बारडोली लोकसभा प्रभारी रुस्तम गमित.. और तापी जिला अध्यक्ष महेंद्र गमित समेत कई नेता तापी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. उनके साथ आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.. नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चैतर वसावा की रिहाई की मांग की..
इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि चैतर वसावा आदिवासी समाज.. और गुजरात के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं.. ऐसे में उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं.. AAP नेताओं का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से समीक्षा की जानी चाहिए.. और यदि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है.. तो उसे न्याय मिलना चाहिए.. बता दें कि ज्ञापन सौंपने पहुंचे AAP नेताओं ने कहा कि चैतर वसावा की रिहाई की मांग अब केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं रह गई है.. बल्कि यह न्याय और अधिकारों की लड़ाई का रूप लेती जा रही है.. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.. और चैतर वसावा के लिए न्याय की मांग को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा..
तापी कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे नेताओं.. और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में चैतर वसावा के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.. उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत समीक्षा होनी चाहिए.. AAP नेताओं ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति के स्तर से इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा.. और चैतर वसावा के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे..
वहीं इस पूरे घटनाक्रम में आदिवासी समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही.. AAP नेताओं के साथ आदिवासी समुदाय के कई प्रतिनिधि.. और कार्यकर्ता भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. और उन्होंने चैतर वसावा के समर्थन में अपनी बात रखी.. और उनकी रिहाई की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई.. नेताओं का कहना है कि चैतर वसावा लंबे समय से आदिवासी समाज और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं.. इसलिए उनके मामले को लेकर समाज के लोगों में भी गहरी चिंता है.. AAP के नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने.. और न्याय की मांग करने का अधिकार है.. इसी अधिकार के तहत पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है.. नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य संवैधानिक.. और लोकतांत्रिक तरीके से चैतर वसावा के लिए न्याय की मांग को सामने रखना है..
तापी से शुरू हुई यह आवाज अब गुजरात के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की बात भी AAP नेताओं ने कही है.. पार्टी का कहना है कि चैतर वसावा की रिहाई के लिए आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.. पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि आने वाले समय में भी इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग स्तर पर आवाज उठाई जाएगी.. और जनता के बीच इस मामले को रखा जाएगा.. ज्ञापन सौंपने के बाद AAP नेताओं ने कहा कि वे न्याय की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे.. उनका कहना है कि जब तक चैतर वसावा के मामले में न्याय नहीं मिलता.. तब तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज उठाई जाती रहेगी.. पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.. और किसी भी मामले में न्याय की उम्मीद रखना हर नागरिक का अधिकार है..



