डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में ली शपथ

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार, 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तराखंड को नए राज्यपाल मिल गए हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार, 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली।

उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएम धामी ने एक्स पर लिखा-“देवभूमि उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में आपकी नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है.

पूर्ण विश्वास है कि एक मार्गदर्शक के रूप में आपके लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा. इसके साथ ही, जनसेवा और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति आपकी निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी. आपको सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं.”

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आज यानी 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली लोक भवन में हुए समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे , डॉ. बिसेन को 12 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

चिकित्सक और किसानी से राजनीति तक का सफर

डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था वे पेशे से चिकित्सक और कृषक हैं , राजनीति में उनका सफर 1990 में शुरू हुआ जब वे पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे. साल 1990 से 2003 के बीच वे चार बार विधायक चुने गए, वर्ष 2003 से 2005 तक वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे इस दौरान उन्होंने वन, परिवहन और खनिज सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 2011 से 2013 तक वे मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे , 2019 में उन्होंने संसदीय राजनीति का रुख किया और 2024 तक बालाघाट से लोकसभा सांसद भी रहे.

बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल 

उत्तराखंड के गठन के बाद से अब तक आठ राज्यपाल इस पद पर रह चुके हैं. इनमें सुरजीत सिंह बरनाला, सुदर्शन अग्रवाल, बनवारी लाल जोशी, मार्गरेट अल्वा, अज़ीज़ कुरैशी, कृष्ण कांत पॉल, बेबी रानी मौर्य और लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हैं , डॉ. बिसेन राज्य के नौवें राज्यपाल हैं नियुक्त किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button