Iran के गुप्त तहखानों में Drone आर्मी तैयार, सीक्रेट बंकरों से America-Israel को सीधी चेतावनी

अमेरिका- इजराइल के साथ ईरान की जारी जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है...जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है...

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अमेरिका- इजराइल के साथ ईरान की जारी जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है…जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है…

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है…जिसमें जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बनी विशाल सुरंगों का नेटवर्क दिखाया गया है…इन पहाड़ों को काटकर तैयार की गई लंबी सुरंगों में अत्याधुनिक ड्रोन और हथियार तैनात नजर आ रहे हैं….जो किसी भी समय कार्रवाई के लिए तैयार बताए जा रहे हैं….इस वीडियो को ईरान की ओर से एक रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है…खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए….माना जा रहा है कि ये प्रदर्शन संभावित हमलों के जवाब में ईरान की तैयारी और उसकी ड्रोन क्षमता का संकेत है……तो ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने ऐसा कौन सा वीडियो किया जारी…जिसे देखकर डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के छूटे पसीने…

जंग को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत की एक नई झलक दुनिया को दिखाई है…ईरान की सरकारी एजेंसी Fars News Agency द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया है कि देश ने जमीन के सैकड़ों फीट नीचे विशाल सुरंगों का नेटवर्क तैयार कर रखा है…इन पहाड़ी सुरंगों में बड़ी संख्या में ड्रोन और आधुनिक हथियार तैनात दिखाए गए हैं…जो किसी भी समय मिशन पर भेजे जा सकते हैं…वीडियो में लंबी, चौड़ी अंडरग्राउंड टनल्स नजर आती हैं…जिनमें कतारबद्ध तरीके से ड्रोन रखे हुए हैं…कुछ ड्रोन लॉन्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार हालत में दिखते हैं…मानो आदेश मिलते ही उड़ान भर देंगे…इस प्रदर्शन को कई विश्लेषक एक रणनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं…माना जा रहा है कि ये संकेत सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर है…

माना जा रहा है कि इस वीडियो के जरिए…ईरान का मकसद ये जताना है कि अगर उस पर हमला होता है…तो वो जवाब देने में सक्षम है और उसकी सैन्य तैयारी जमीन के नीचे भी सुरक्षित है…हालांकि वीडियो में दिखाए गए दावों की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है…फिर भी इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल जरूर बढ़ा दी है…रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियां इन सुरंगों और हथियारों की वास्तविक क्षमता का आकलन करने में जुटी हैं…इस वीडियो ने क्षेत्रीय तनाव को और भी ज्यादा गहरा कर दिया है…

MIDDLE EAST में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है…जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है….वीडियो की शुरुआत पहाड़ी इलाके से होती है…जहां कैमरा धीरे-धीरे एक गुप्त प्रवेश द्वार की ओर बढ़ता है…अंदर जाते ही लंबी-लंबी सुरंगें दिखाई देती हैं…जिनमें बड़े-बड़े लॉन्चर और ड्रोन रखे हैं…कई ड्रोन रॉकेट से लैस नजर आते हैं…पूरा दृश्य इस तरह दिखाया गया है कि देखने वाले को ये एहसास हो कि ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को जमीन के नीचे सुरक्षित कर रखा है…सुरंगों की दीवारों पर ईरानी झंडे और सैन्य प्रतीक भी दिखाए गए है…जिससे ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ हथियारों का भंडार नहीं बल्कि एक संगठित सैन्य ढांचा है….

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो का उद्देश्य मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना होता है…जब कोई देश अपनी गुप्त सैन्य तैयारी सार्वजनिक करता है…तो वो विरोधी देशों को ये संकेत देता है कि हमला करना आसान नहीं होगा…इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम चर्चा में आ गया…सोशल मीडिया और कई विश्लेषणों में दावा किया गया कि ये वीडियो सीधे तौर पर अमेरिका और इजराइल को संदेश देने के लिए बनाया गया है….

हालांकि ये भी समझना जरूरी है कि ऐसे वीडियो अक्सर प्रोपेगैंडा यानी रणनीतिक प्रचार का हिस्सा होते हैं…किसी भी देश की ओर से जारी की गई सैन्य फुटेज को पूरी तरह स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना आसान नहीं होता…वीडियो में दिख रही सुरंगों की असली लोकेशन, हथियारों की वास्तविक संख्या और उनकी मारक क्षमता के बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है….लेकिन इतना जरूर है कि ईरान लंबे समय से अपनी मिसाइल और ड्रोन तकनीक को मजबूत करने पर काम कर रहा है…

ईरान की सैन्य रणनीति का एक बड़ा हिस्सा अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित माना जाता है…यानी अगर जमीन के ऊपर के ठिकानों पर हमला भी हो जाए…तो नीचे बने बंकर और सुरंगें काम करती रहें…इस तरह की रणनीति का मकसद दुश्मन के हमले से बचाव करना और जवाबी कार्रवाई की क्षमता बनाए रखना है…वीडियो में दिखाए गए ड्रोन नेटवर्क को इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है….

इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है कि….क्या सुरंगों से नया युद्ध छिड़ सकता है….कई रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक युद्ध सिर्फ खुले मैदान में नहीं लड़े जाते…बल्कि तकनीक, ड्रोन और साइबर सिस्टम के जरिए भी होते हैं….ड्रोन वार की नई तस्वीर बन चुके हैं…क्योंकि वो कम लागत में लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम होते हैं…ऐसे में ईरान का ये वीडियो इसी बदलती युद्ध रणनीति की झलक दिखाता है…

अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियां कथित तौर पर इस वीडियो का विश्लेषण कर रही हैं…वो ये समझने की कोशिश कर रही हैं कि दिखाए गए हथियार कितने आधुनिक हैं और उनकी वास्तविक तैनाती कहां है…हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान में ये नहीं कहा गया कि इससे तत्काल युद्ध की स्थिति बन गई है…लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाने के साथ ही ट्रंप और नेतन्याहू के हाथ-पांव जरूर फूला दिए हैं…

MIDDLE EAST पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र रहा है…मिसाइल हमले, ड्रोन हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें समय-समय पर आती रही हैं…ऐसे माहौल में इस तरह का वीडियो जारी होना एक बड़ा राजनीतिक और सैन्य संदेश माना जा रहा है…

ईरान ये दिखाना चाहता है कि उसके गुप्त तहखानों में ड्रोन आर्मी तैयार है और वो किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है…लेकिन दूसरी ओर, कूटनीतिक हल की भी बात हो रही है…कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि ताकत दिखाना एक बात है…लेकिन वास्तविक युद्ध सभी पक्षों के लिए भारी नुकसान लेकर आता है…इसलिए आने वाले दिनों में ये देखना अहम होगा कि क्या ये वीडियो सिर्फ चेतावनी तक सीमित रहता है या फिर हालात और भी ज्यादा गंभीर दिशा में बढ़ते हैं….

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को एयरस्ट्राइक में मार दिया…शनिवार को तेहरान में खामेनेई के आधिकारिक आवास और कार्यालय पर हमला किया गया…जहां उनके साथ उनकी बेटी दामाद और अन्य लोगों की मौत हो गई…ईरान का पावर स्ट्रक्चर ऐसा है…जिसमें सभी नीतिगत या शासन वाले फैसले सुप्रीम लीडर ही लेते हैं…उनकी मौत के बाद, ईरान ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए कई मिसाइलें दागीं…जिसके बाद अब ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का एक ऐसा ट्रेलर दिखाया है…जिसने ट्रंप और नेतन्याहू के होश उड़ा दिए…

कुल मिलाकर, ईरान की ओर से जारी ये सुरंगों वाला वीडियो एक मजबूत संदेश देने की कोशिश है कि…उसकी सैन्य तैयारी जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे भी पूरी तरह सक्रिय है…हालांकि इसके दावों की अधिकारिक पुष्टि बाकी है….फिर भी इसने वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को लेकर नई बहस छेड़ दी है…क्योंकि, मध्य पूर्व में जारी इस बारूदी जंग ने अब एक ऐसा मोड़ ले लिया है…

जहां से वापसी का रास्ता बहुत कठिन नजर आ रहा है…क्योंकि अब ताकत का खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है…ईरान का ये पाताल प्रहार वीडियो उस समय आया है…जब क्षेत्र में मिसाइल हमलों और दूतावासों के घेराव की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं और तनाव चरम पर है…ऐसे में अब आने वाले दिनों में दुनिया की नजर इस बात पर रहेगी कि…क्या ये शक्ति प्रदर्शन सिर्फ इजराइल और अमेरिका पर मनोवैज्ञानिक दबाव है या भविष्य की किसी बड़ी रणनीति की झलक?

Related Articles

Back to top button