इंदौर में छात्रों की गूंज पर सियासत गरमाई
जीतू पटवारी ने मांगा नेहरू स्टेडियम, भाजपा ने खोल दिया नया मोर्चा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र लिखकर इंदौर का नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए एक और पत्र जारी किया है।
भाजयुमो इंदौर महानगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल करने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भाषा पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र लिखकर राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस के प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध कराया जाए.।

देश के भविष्य, युवाओं के सपनों और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा संवाद : पटवारी
हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और शिक्षा की सुरक्षा तथा युवाओं के भविष्य को लेकर पूरे देश में जनजागृति अभियान चला रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं है। यह देश के भविष्य, युवाओं के सपनों और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा संवाद है. उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी. शिक्षा बचेगी तो देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा. पटवारी ने सरकार से अपील की कि वह कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध करवाए।
माताओं और बहनों का अपमान करती है कांग्रेस : सौगात मिश्र
भाजपा नेता सौगात ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मातृशक्ति पर शराबी होने का झूठा आरोप लगाकर माताओं और बहनों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौजन्यपूर्ण भाव से पत्र लिखा था, लेकिन कांग्रेस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। भाजयुमो नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की हार का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की छात्र राजनीति पर सवाल उठाए.पत्र के अंत में सौगात मिश्रा ने राहुल गांधी को सलाह दी कि इंदौर दौरे के दौरान वे देवी अहिल्या माता के दर्शन और नमन जरूर करें।
भाजपा ने कांग्रेस को फिर घेरा
दूसरी तरफ राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच पत्रों की राजनीति भी तेज हो गई है। भाजयुमो इंदौर महानगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को पत्र लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की किसी यात्रा या सभा की चिंता नहीं होती, बल्कि कांग्रेस ही उनकी सभाओं को लेकर ज्यादा चिंतित रहती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभाओं में लोग मनोरंजन के लिए जाते हैं और वह मनोरंजन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते, सौगात मिश्रा ने अपने पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा पर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी के भाषण पर भडक़े सावरकर के परपोते
बोले- नेता प्रतिपक्ष ने मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाला बताकर उनकी छवि खराब की
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पुणे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण को लेकर पुणे की विशेष सांसद-विधायक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दक्षिणपंथी विचारक विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लंदन में अपने भाषण के दौरान उनके परदादा सावरकर को मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाला बताकर उनकी छवि खराब की और मानहानि की। सत्यकी ने अदालत में कहा कि वास्तव में सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की।
सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि लंदन में दिए गए भाषण के जरिए राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम किया. फिलहाल इस मामले में सत्यकी सावरकर से राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार जिरह कर रहे हैं. मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अमोल शिंदे की अदालत में हो रही है। इससे पहले मंगलवार की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने सत्यकी सावरकर से पूछा कि उन्हें राहुल गांधी के भाषण में आखिर कौन-सी बात मानहानिकारक लगी. इसके जवाब में सत्यकी ने भाषण के उस हिस्से की ओर अदालत का ध्यान दिलाया, जिसमें राहुल गांधी ने कथित तौर पर सावरकर द्वारा लिखी गई एक किताब से एक घटना का उल्लेख किया था. सत्यकी के अनुसार, उस अंश में एक घटना का वर्णन है, जिसमें सावरकर और उनके कुछ साथियों ने कथित तौर पर एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. इस घटना के बाद सावरकर के बारे में यह कहा गया था कि उन्हें इससे संतुष्टि महसूस हुई। सत्यकी सावरकर ने अदालत में दावा किया कि राहुल गांधी के भाषण में इस घटना का उल्लेख करने से सावरकर की छवि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश हुई, जो मुसलमानों से बेहद नफरत करता था और भीड़ के जरिए हिंसा करने वाला था. उन्होंने कहा, इन शब्दों के जरिए सावरकर को मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाला और भीड़ द्वारा हत्या करने वाला व्यक्ति बताया गया. सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की. बल्कि, अपने लेखन में उन्होंने मुसलमानों की प्रगति के लिए रास्ते और उपाय बताए।
दिशा सालियान की मौत मामले में बड़ा फैसला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश
सीबीआई दर्ज करेगी एफआईआर
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई । दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2०2० को मुंबई में हुई थी। उनकी मौत के कुछ दिन बाद ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी।
दिशा के पिता सतीश सालियान ने मामले की जांच को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। उनके वकील निलेश ओझा ने कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि अब मामले की जांच सीबीआई करेगी और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वकील निलेश ओझा के मुताबिक, हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करने और इसके बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है। इसके अलावा, मालवणी पुलिस स्टेशन को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति के खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। ओझा ने कहा कि सिर्फ किसी का नाम सामने आने के आधार पर उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसके खिलाफ सबूत नहीं होंगे, उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा।
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आया जलसमुद्र
बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, गली-मोहल्ले चोक, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, नगर निगम पानी रु कने का इंतजार करता रहा
प्रदेश में छह सितंबर तक बारिश-बाढ़ की चेतावनी, जिलों को भेजा गया अलर्ट
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को तीन चार घंटे की बारिश ने भाजपा सरकार के स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी । बारिश की वजह से पूरा शहर समुद्र बन गया। पूरे शहर में ट्रैफिक जाम हो गया। गली होया चौड़ी सडक़ या फिर पाश इलाके के मोहल्ले सब पानी से लबाबल डुब हुए थे। रास्ते मेंजा रहे लोग गडढों में गिरकर चोटिल होते रहे है। नगर निगम पानी रु कने का इंतजार करता रहा।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही कई जिलों में आकस्मिक बाढ़, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को मौसम पर लगातार नजर रखने को कहा है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज में आकस्मिक बाढ़ की संभावना है। पूर्वांचल, मध्य यूपी, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में वज्रपात का अलर्ट है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत किट बांटी।
पुराने से लेकर नए इलाकेतक पानी से लबालब
राजधानी में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई। मंगलवार को सुबह से ही शहर के ज्यादातर इलाकों में घने काले बादल छाए रहे। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक चलती रही। इससे दफ्तर और अन्य कामों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।दोपहर बाद एक बार फिर बादल सक्रिय हुए और तेज बारिश शुरू हो गई। देर शाम करीब दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सडक़ों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिमझिम बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम तक लखनऊ के चिनहट में 59 मिमी, 1०9० चौराहे पर 54 मिमी और राजभवन क्षेत्र में 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
अगस्त में सामान्य से 64 फीसदी अधिक हुई बारिश
इधर मौसम विभाग ने लखनऊ में अगस्त में हुई बारिश के आंकड़े भी जारी किए हैं। इसके अनुसार लखनऊ में अगस्त के दौरान 33०.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 64 फीसदी अधिक है। अगस्त में शहर में सामान्य बारिश 2००2 मिमी मानी जाती है। इसके पहले साल 24 में अगस्त माह में 338.7 मिमी और साल 18 में 4०5.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।
ईडी व पुलिस के खुलासे पर पंजाब में मचा बवाल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी की रिपोर्ट और ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का पर्याय बताया है।
भाटिया ने श्वष्ठ की ओर से हाईकोर्ट के सामने रखे गए तथ्यों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सरकारी नीतियों और गोपनीय सूचनाओं से जुड़ी जानकारी कथित तौर पर बिचौलियों तक पहुंच रही है। उन्होंने इस पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए और भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की ओर से भेजे गए तीन पत्रों के बावजूद पंजाब पुलिस ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।
गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अपनी ईमानदारी और मेहनत के लिए जानी जाती है, लेकिन उनके मुताबिक पंजाब की धरती को कथित तौर पर दलाली का प्रदेश बनाने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह बताना होगा कि क्या उनकी सरकार कथित भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों को संरक्षण नहीं दे रही है।



