Aishwarya Rai ने पति Abhishek Bachchan के 50वें जन्मदिन पर किया ऐसा काम, देखकर फैन्स हुए मायूस
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक दिन पहले ही 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया है। इस साल, अभिषेक का बर्थडे काफी स्पेशल था..आखिर, 2026 में जूनियर बच्चन पूरे 50 साल के जो हो गए हैं। ऐसे में, उन्हें दुनिया भर में मौजूद अपने फैन्स से ढेरों बधाइयाँ भी मिलीं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक दिन पहले ही 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया है। इस साल, अभिषेक का बर्थडे काफी स्पेशल था..आखिर, 2026 में जूनियर बच्चन पूरे 50 साल के जो हो गए हैं। ऐसे में, उन्हें दुनिया भर में मौजूद अपने फैन्स से ढेरों बधाइयाँ भी मिलीं।
लेकिन, सबसे ख़ास विश उन्हें अपनी बीवी और पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से मिली है। आख़िर ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक को बेहद ख़ास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई जो दी। लेकिन, अब इसपर भी बवाल शुरू हो गया है। आख़िर ऐश की विश देखकर लोग मायूस जो हो गए हैं। ऐसे में, आइए आपको भी दिखाते हैं कि ऐश्वर्या ने किस तरह से अपने पति अभिषेक को 50th बर्थडे पर विश किया..? दरअसल, ऐश्वर्या ने अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर क्रॉप की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इसमें नन्हे अभिषेक बच्चन की सिर्फ आंखें ही कैमरे की ओर देखती हुई दिखाई दे रही थीं।
वहीं, फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- ‘प्यारे बेबी पापा को 50वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ढेर सारे प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छे स्वास्थ्य के साथ। भगवान आपको आशीर्वाद दें। हमेशा चमकते रहो, प्यार की रोशनी में चमकते रहो।’ तो, ऐश्वर्या के इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने जमकर रिएक्ट भी करना शुरू कर दिया। कुछ ने तो कमेंट कर ऐश्वर्या को इस तरह की फोटो शेयर करने के लिए ताना भी दे दिया है।
कमेंट्स
एक शख़्स ने कहा- क्या आपको कोई बेहतर तस्वीर नहीं मिली?
एक यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसी तस्वीरें ही क्यों चुनती हैं?
एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- हर साल वही घिसा पिटा फोटो।
एक और का कहना रहा- इनका अकाउंट हैंडल कौन कर रहा है?
इस तरह लोगों के रिएक्शन्स ऐश्वर्या के पोस्ट पर देखने को मिले हैं। जाहिर है कि ऐश्वर्या का इस तरह पति को विश करना लोगों को खास पसंद नहीं आया है। तभी लोगों ने एक्ट्रेस को इस बात के लिए सुनाया है। बात, अभिषेक बच्चन की करें तो, एक्टर का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ। बचपन से ही वो फिल्मी और साहित्य से भरे माहौल में पले। शुरुआती पढ़ाई मुंबई में हुई, बाद में वे पढ़ाई के लिए स्विट्ज़रलैंड गए और फिर अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लिया। हालांकि, पढ़ाई पूरी करने से पहले ही बॉलीवुड उन्हें भारत खींच लाया। अपने सुपरस्टार पिता के नक्शेकदम को फ़ॉलो करते हुए अभिषेक ने साल 2000 में जे. पी. दत्ता की फिल्म “रिफ्यूजी” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं। उनके काम की तो तारीफ़ हुई लेकिन एक स्टार वो नहीं बन पाये।
इसके बाद, वो “तेरा जादू चल गया”, “ढाई अक्षर प्रेम के”, “बस इतना सा ख्वाब है” जैसी फ़िल्मों में नजर आए, लेकिन ये सभी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें “फ्लॉप स्टार किड” का टैग भी दिला दिया। फिर, अभिषेक के करियर का असली मोड़ आया साल 2004 में फ़िल्म “युवा” से। फ़िल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। इसके बाद “बंटी और बबली”, “सरकार”, “धूम” सीरीज़ और “कभी अलविदा ना कहना” जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपनी जगह दिलाई।
“धूम” फ्रेंचाइज़ी में जय दीक्षित का किरदार आज भी उनके सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है। इन फिल्मों ने साबित किया कि अभिषेक सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे नहीं, बल्कि अपने दम पर पहचान बनाने वाले स्टार हैं। हालांकि, सक्सेस के बाद भी अभिषेक का करियर एक सीधी लाइन में नहीं चला। कुछ फिल्में चलीं, कुछ नहीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2018 के बाद अभिषेक ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया और “ब्रीद”, “बॉब बिस्वास”, “द बिग बुल”, और “लूडो” जैसी सीरीज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को चौंका दिया। तो, अभिषेक बच्चन का रिश्ता अपने परिवार से बेहद गहरा है। वो अक्सर अपने पिता अमिताभ बच्चन को अपना सबसे बड़ा आलोचक और मार्गदर्शक बताते हैं। माँ जया बच्चन से उन्हें आर्ट की समझ मिली, जबकि पत्नी ऐश्वर्या राय से गरिमा।
एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से जुड़ा। रानी मुखर्जी से उनके अफेयर की चर्चा हुई। तो, कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से तो उनकी सगाई भी हो गई थी। अमिताभ बच्चन के 60th बर्थडे पर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई थी। लेकिन फिर कुछ वजहों के चलते ये रिश्ता टूट गया। कहा जाता है कि, करिश्मा की मां बबीता कपूर की कंडीशन के चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
फिर, अभिषेक की ज़िंदगी में आईं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय। ऐश्वर्या भी दो टूटे रिश्तों से बाहर आई थीं। ऐसे में, दोनों की नज़दीकियाँ बढ़ीं। साल 2006 में दोनों की लव लाइफ शुरू हुई, इस दौरान दोनों स्टार्स ने फ़िल्म ‘गुरु’ में काम किया था और इसी फिल्म से दोनों ने डेट भी करना शुरू कर दिया था। इसके एक साल बाद अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी ने पूरे देश का ध्यान खींचा। यह शादी सिर्फ दो सितारों का मिलन नहीं थी, बल्कि एक बेहद ख़ास रिश्ता था। दोनों की जोड़ी को आज भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता है। कपल की एक बेटी है- आराध्या बच्चन, जो मीडिया और फैंस के बीच पॉपुलर हैं।
तो, अभिषेक बच्चन सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक समझदार बिज़नेसमैन भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनकी नेटवर्थ ₹280–300 करोड़ के आसपास मानी जाती है।उनकी कमाई फिल्मस और वेब सीरीज़ के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। अभिषेक प्रो कबड्डी लीग टीम “जयपुर पिंक पैंथर्स” के सह-मालिक हैं। इस टीम ने अभिषेक को 100 गुना रिटर्न दिया। वो फुटबॉल क्लब चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हुए हैं। इससे भी उनकी कमाई होती है। कहना ग़लत नहीं होगा कि, अभिषेक ने अपने स्मार्ट मूव्स से बिजनेस की दुनिया में ऐसी धाक जमाई है कि उन्होंने पूरा का पूरा एक बिजनेस एम्पायर ही खड़ा कर लिया है।
तो वो, रियल एस्टेट में भी एंट्री कर चुके हैं। अभिषेक की अयोध्या में भी अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है। सिर्फ मुंबई में ही रियल एस्टेट में 219 करोड़ रुपये लगाए हैं। अभिषेक ने बोरीवली में 15.4 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट खरीदे थे। इसके अलावा, मुलुंड में भी दस अपार्टमेंट उनके पास हैं। हुरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन के परिवार की कुल नेट वर्थ 1630 करोड़ रुपये है, और ये लगातार बढ़ ही रही है।
जाते-जाते बात वर्कफ्रंट की करें तो, अभिषेक बच्चन की 2025 में लगातार दो फिल्में रिलीज हुईं – ‘हाउसफुल 5’ और ‘कालीधर लापता’। अभिषेक ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो 2025 में अपना पहला बेस्ट एक्टर (मेल) पुरस्कार जीता। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में उनकी एक्टिंग के लिए मिला। फ़िल्म अर्जुन सेन नाम के एक बंगाली युवक की कहानी है, जो अमेरिकी सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा है, और उसे पता चलता है कि उसके पास जीने के लिए सिर्फ 100 दिन बचे हैं।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी सात साल की बिछड़ी हुई बेटी से दोबारा जुड़ने की कोशिश करता है। अब अभिषेक की करीब 5 से ज्यादा फिल्में रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।



