चलती ट्रेन से उतरा पिता, लेकिन पहियों में फंस गया बेटा… 7 साल के बच्चे की कटकर मौत

धर्मपुरी रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना में, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में पिता के फिसलने से 7 वर्षीय यासिर्यान की ट्रेन के पहियों तले दबकर दर्दनाक मौत हो गई.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: धर्मपुरी रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना में, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में पिता के फिसलने से 7 वर्षीय यासिर्यान की ट्रेन के पहियों तले दबकर दर्दनाक मौत हो गई.

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना हो गई. यहां एक सात साल के मासूम का शरीर ट्रेन के पहियों में फंसकर टुकड़े-टुकड़े हो गया. खून से लथपथ मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिजनों ने इस घटना के संबंध में रेलवे रिजर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर रेलवे रिजर्व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, धर्मपुरी जिले के पैसु अल्ली इलाके के रहने वाले मुनियप्पन (34 वर्ष) अपने सात वर्षीय बेटे यासिर्यान के साथ अपने रिश्तेदारों को विदा करने धर्मपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. उनके रिश्तेदार बेंगलुरु-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे. तभी वो भी ट्रेन में चढ़ गए. बाद में, जैसे ही ट्रेन चलने लगी, मुनियप्पन ने अपने बेटे को गोद में उठाकर ट्रेन से उतरने की कोशिश की.

बेटा ट्रेन के पहिओं के बीच फंसा
इसी दौरान अचानक मुनियप्पन का पैर फिसल गया और वे गिर पड़े. इससे उनका बेटा ट्रेन के पहिओं के बीच फंस गया. यह देखकर उनके रिश्तेदार और यात्री चीखने लगे. आवाज सुनकर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी. चूंकि ट्रेन थोड़ी दूर चल चुकी थी. ऐसे में ट्रेन के पहिओं के बीच फंसे सात साल के मासूम के शरीर के टुकड़े हो गए. खून से लथपथ उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पिता का चल रहा इलाज
मुनियप्पन को कुछ देर की मशक्कत के बाद बचा लिया गया. उनको कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुनियप्पन का इलाज चल रहा है. ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. मुनियप्पन के परिजनों ने इस घटना के संबंध में रेलवे रिजर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. रेलवे रिजर्व पुलिस ने मामला की जांंच कर रहा है. धर्मपुरी में चलती ट्रेन से गिरकर मासूम की दुखद मौत से उसका परिवार सदमे में है. इस भयावह दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button