गुजरात में 21 किसानों पर FIR, मोदी-शाह का पुतला जलाने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

गुजरात में मोदी-शाह का पुतला जलाकर प्रदर्शन करने के मामले में 21 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के मोरबी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.. घटना के एक दिन बाद, शुक्रवार को मोरबी पुलिस ने 21 नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटाने, आपराधिक साजिश रचने, प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने.. और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.. यह घटना मोरबी के जेतपर गांव में हुई जहां पिछले कई महीनों से किसान एक बिजली ट्रांसमिशन परियोजना का विरोध कर रहे हैं.. किसानों का आरोप है कि उनके खेतों के ऊपर से हाई-टेंशन बिजली लाइन बिछाए जाने से उनकी जमीन की उपयोगिता और खेती प्रभावित होगी..

मामले की जानकारी के मुताबिक मोरबी तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नीलेश एस. घेटिया की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज की गई.. इंस्पेक्टर के अनुसार, 17 सितंबर की रात जब वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे.. उसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए जाने का एक वीडियो मिला.. इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और पता चला कि यह घटना जेतपर गांव के मुख्य चौराहे पर हुई थी.. पुलिस शिकायत में कहा गया है कि घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई.. पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई.. और दोनों नेताओं के पुतलों को जलाया गया.. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की..

आपको बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था.. प्रधानमंत्री इस वर्ष 76 वर्ष के हुए.. जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.. कई स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया.. जबकि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए.. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया.. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना कीचड़ के बीच खिलने वाले कमल से की.. दूसरी ओर, गुजरात के मोरबी में इसी दिन किसानों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया.. इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए जाने का आरोप है..

पुलिस इंस्पेक्टर नीलेश एस. घेटिया की शिकायत के अनुसार चूंकि जेतपर गांव उनके थाना क्षेत्र में आता है.. इसलिए उन्होंने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके और पूरे मामले की जांच की.. शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेतपर गांव के कुछ लोगों ने विरोध में नारे लगाए.. और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के पुतले जलाए.. पुलिस के मुताबिक इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे.. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना मुख्य चौराहे पर टेंट लगाया.. जिससे आम लोगों की आवाजाही और जरूरी सेवाओं में बाधा उत्पन्न हुई.. इसके अलावा, पुलिस ने कई अन्य आरोप भी एफआईआर में दर्ज किए हैं..

एफआईआर में पुलिस ने आरोप लगाया है कि 21 नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों ने जेतपर गांव के मुख्य चौराहे पर कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से टेंट लगाया.. पुलिस के अनुसार इस टेंट की वजह से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और जरूरी सेवाओं में भी रुकावट पैदा हुई.. इसके साथ ही आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति के भीड़ जुटाई गई और सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आदेशों का उल्लंघन किया गया.. पुलिस का यह भी आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुतलों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग लगाई.. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों को कपड़े धोने वाले डंडों से पीटा गया.. और उनके खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए.. पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..

 

Related Articles

Back to top button