पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मनाया जन्मदिन, 53 साल के हुए सपा प्रमुख

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों को फल व भोजन का किया वितरण

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है और वो 53 साल के हो गए हैं। अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। सीएम योगी ने लिखा, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है। सीएम योगी ने भी 5 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया है। देश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उधर लखेनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों को फल व भोजन का वितरण किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सैफई में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपने आवास के पास पार्टी नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ 53 अमलतास के पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया।

राहुल गांधी ने पीडीए का किया जिक्र

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, अखिलेश जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। पीडीए की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिलकर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं। राहुल गांधी के इस संदेश को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। उन्होंने अपने संदेश में पीडीए का जिक्र कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों को एक राजनीतिक संकेत देने की कोशिश की है।

पिता के निधन के बाद संभाली पार्टी

पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से समाजवादी पार्टी की कमान उनके हाथों में है। वर्ष 012 से 17 तक यूपी के सीएम रहे। राज्य में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। अखिलेश पर 1० साल वनवास के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी का दारोमदार है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होना है।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 ज्यादा की मौत

यूपी, राजस्थान, हरियाणा से लेकर पंजाब तक में हादसों ने छीनी जान

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। बुधवार का दिन कई परिवारों के लिए मनहूस साबित हुआ। ये हादसे का दिन बना गया। अलग-अलग दुर्घटनाओं में यूपी, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक लोगों की जान चली गई। इस हादसों में 2० से ज्यादा की मौत हो गई। जहां बठिंडा हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई जिसमें तीन की मौत, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टकराई तीन मरे राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी डबवाली बठिंडा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भीषण सडक़ हादसा बुधवार सुबह तडक़े करीब चार-पांच बजे हुआ। एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण गाड़ी में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल यात्री को तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरकारी कर्मचारी की सेवाएं अनुच्छेद 311(2) का सहारा लेकर समाप्त करना अनुतिच : अमिताभ ठाकुर

सुनील शुक्ला प्रकरण पर आजाद अधिकार सेना ने उठाए सवाल
 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बिना विभागीय कार्यवाही किये उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल सुनील शुक्ला की सेवा समाप्ति को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2) तथा निष्पक्ष लोकसेवा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रश्न बताया है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की सेवाएं अनुच्छेद 311(2) के अपवादों का सहारा लेकर समाप्त की जाती हैं, तो प्रशासन पर यह स्पष्ट करने की पूरी जिम्मेदारी होती है कि इस मामले में विभागीय कार्यवाही किया जाना व्यवहारिक या संभव नहीं है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले में ऐसे कोई तथ्य सामने नहीं आते दिखते हैं जिसमे विभागीय कार्यवाही किया जाना अव्यवहारिक या असंभव हो गया हो। अत: एक कर्मचारी द्वारा विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद उन आरोपों की निष्पक्ष जांच किये बिना इस अपवाद का प्रयोग किया लोकनीति के सिद्धांतों के खिलाफ है।

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर मचेगा बवाल

27 साल बाद कांग्रेस में घर वापसी शरद पवार की पार्टी, विलय को लेकर चर्चा जोरों पर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी और धमाकेदार सियासी खबर सामने आ रही है। शरद पवार की पार्टी और कांग्रेस के बीच विलय को लेकर बेहद गंभीर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने की है।
एनडीटीवी से खास बातचीत में विजय वडेट्टीवार ने इस संभावित विलय पर मुहर लगाते हुए कहा शरद पवार की पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर हमारे केंद्रीय आलाकमान के साथ बातचीत चल रही है। जो लोग भी कांग्रेस और शरद पवार की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन सभी का हमारी पार्टी में हमेशा स्वागत है। सियासी गलियारों में इस खबर के बाद से हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि साल 1999 में शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गठन किया था। लेकिन समय का चक्र ऐसा घूमा कि साल 23 में उनके भतीजे अजीत पवार ने बगावत कर दी और एनसीपी को दो फाड़ कर दिया। अजीत पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र की बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे। भतीजे की बगावत के बाद शरद पवार की पार्टी (एनसीपी-एसपी) महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, और अब दोनों दलों के पूरी तरह एक होने की सुगबुगाहट ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में नया उबाल ला दिया है।

हाल के झटकों से पार्टी चौकन्ना

ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे जैसे क्षेत्रीय नेताओं को हाल ही में राजनीतिक झटके लगे हैं। उनके सांसदों ने अपनी मूल पार्टियों को छोडक़र अलग गुट बनाने का फ़ैसला किया है और इसी माहौल में कांग्रेस के साथ संभावित विलय की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली में शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के कांग्रेस में विलय को लेकर वरिष्ठ नेतृत्व स्तर पर बातचीत अब अंतिम चरण में है और इसमें सकारात्मक प्रगति हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस लीडरशिप ने एनसीपी(शरदचंद्र पवार) के उन विधायकों और सांसदों को हरी झंडी दे दी है जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 85 साल के शरद पवार और उनकी पार्टी के राजनीतिक भविष्य को लेकर दो अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी का एक धड़ा नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में शामिल होने के पक्ष में है।

एनडीए बनाम कांग्रेस विलय पर आंतरिक मतभेद

इस खेमे के नेताओं का यह भी मानना है कि विपक्ष में रहने के कारण राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर विकास कार्यों और अपने चुनाव क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को हल करवाना मुश्किल हो गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार चाहते थे कि अगर एनसीपी के दोनों गुट फिर से एक हो जाएं, तो भी एनडीए के साथ ही बने रहा जाए, क्योंकि वे पहले से ही इस गठबंधन का हिस्सा थे। हालांकि, उनके निधन के बाद दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना कम हो गई है, लेकिन पार्टी के इस धड़े का मानना है कि एनडीए में अलग से शामिल होने में कोई बाधा नहीं आएगी। हालांकि, पार्टी के भीतर एक दूसरा गुट कांग्रेस के साथ विलय के पक्ष में बताया जाता है।

बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 7 की मौत, 15 घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तडक़े एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर एक सवारी बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई।
इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कोलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनावड़ा के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ नीचे गिरी स्लीपर बस, दो बच्चों समेत पांच यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तडक़े एक दिल दहला देने वाला भीषण सडक़ हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस और अर्टिगा कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह जानलेवा दुर्घटना सुबह करीब 4:3० बजे बांगरमऊ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के देवखारी गांव के पास एक्सप्रेसवे के किलोमीटर मार्कर 23० पर हुई। तडक़े हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, स्लीपर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा से आ रही एक अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोडक़र नीचे सडक़ पर जा गिरी, जबकि टक्कर में अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार में सवार मृतकों की पहचान धुनमुन (6०), अंजू (4०), दिव्या (6), अमृता (13) और ड्राइवर विनोद (45) के रूप में की है, इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग और बस में यात्रा कर रहे चार यात्री घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा के अंबाला में भीषण सडक़ हादसा पैदल चल रहे तीन लोगों को गाड़ी ने कुचला

हरियाणा के अंबाला के अंतर्गत मीठापुर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां सडक़ किनारे चल रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा तेपला में नेशनल हाइवे 344 पर अंबाला-जगाधरी मार्ग पर हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित (2०), मनीष (21) व शोभा (29) के रूप में हुई है। यह सभी उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले थे। अंबाला में ही एक वर्कशॉप में मजदूरी करते थे।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचीं और शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसा इतना भयावह था कि शवों के टुकड़े सडक़ पर बिखर गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश भी जारी है।

Related Articles

Back to top button