पंजाब के होशियारपुर में कार और स्कूटर की भीषण टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगलवार तड़के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पास एक कार ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर एक खड़े ट्रक से जा टकराया और चार लोगों की मौत हो गई।
यह घटना राम नगर कॉलोनी के पास हुई। पुलिस ने बताया कि स्कूटर पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मुकेरियां निवासी कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button