धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से PM मोदी की माफी तक, राहुल गांधी ने रखीं तीन बड़ी मांगें
राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस की शुरूआत में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि छात्रों को बेरहमी से पीटा गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस की शुरूआत में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि छात्रों को बेरहमी से पीटा गया.
छात्रों ने कोई क्राइम नहीं किया था. छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे.
राहुल गांधी ने इस दौरान सरकार के सामने तीन मांगों को रखा. उनकी पहली मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए. इस्तीफे की मांग पूरी तरह जायज है. दूसरी लाठीचार्ज करने वालों पर एक्शन हो और तीसरी मांग है कि पीएम मोदी माफी मांगे.
राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं में इस व्यवस्था के प्रति आक्रोश है. लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. जबकि सरकार नीट परीक्षा पर 1.32 लाख रुपये खर्च किए हैं. शिक्षा बजट 1.4 लाख करोड़ है.
राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस की शुरूआत में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि छात्रों को बेरहमी से पीटा गया. छात्रों ने कोई क्राइम नहीं किया था. छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे.
राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हो चुके हैं. इससे करीब 7.5 करोड़ परिवार इससे प्रभावित हुए हैं. पेपर लीक मामले में अभी तक किसी को सजा नहीं हुई है. शिक्षा को बर्बाद करने वालों को सजा नहीं हुई है.
कल प्रधानमंत्री आवास के पास शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले राहुल गांधी, आज शाम नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य फोकस पेपर लीक विवाद, NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दे, छात्रों के चल रहे प्रदर्शन और संसद में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर केंद्रित है. बस थोड़ी देर में राहुल गांधी की पीसी शुरू होने वाली है.



