उन्नाव में गंगाब्रिज मेंटेनेंस: 42 दिन रेल संचालन प्रभावित

लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर गंगाब्रिज का मेंटीनेंस कार्य 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जो 42 दिनों तक जारी रहेगा। वहीं हर दिन 8 घंटे रेल संचालन बाधित रहेगा ।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: खबर, उन्नाव से है,जहां लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर गंगाब्रिज का मेंटीनेंस कार्य 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जो 42 दिनों तक जारी रहेगा। वहीं हर दिन 8 घंटे रेल संचालन बाधित रहेगा।

एलकेएम ट्रेनों के अलावा पैसेंजर्स ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। मेंटीनेंस कार्य के दौरान दैनिक यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। DRM लखनऊ मंडल ने निरीक्षण कर मेंटिनेंस संबंधी कार्य को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को कड़े निर्देश दिए है।

DRM लखनऊ मंडल एसके वर्मा ने उन्नाव जंक्शन भी पहुंचे । जहां अमृत भारत रेलवे स्टेशन कायाकल्प के तहत चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया है ।

DRM ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई है। DRM ने गुणवत्ता युक्त कार्य को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा समयबद्ध कार्य को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है । वहीं लापरवाही पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button