संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां की गला दबाकर हत्या

आरोप है कि बड़े बेटे ने पहले माँ के नाम की पूरी संपत्ति अपने बच्चों के नाम करा ली… और जब माँ को इसका पता चला तो उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: खबर उन्नब से है, जहां रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। सम्पत्ति के लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया।

आरोप है कि बड़े बेटे ने पहले माँ के नाम की पूरी संपत्ति अपने बच्चों के नाम करा ली… और जब माँ को इसका पता चला तो उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

हैरानी की बात ये है कि वारदात के बाद आरोपी खुद ही माँ को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, और इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही अन्य परिजनों को शक हुआ… अस्पताल में ही हंगामा खड़ा हो गया… छोटे भाइयों और बहनों ने बड़े भाई पर सीधे हत्या का आरोप लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया…

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई… तो पूरे मामले का खौफनाक सच उजागर हो गया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई… जिसके बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

ये सनसनीखेज मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन बन्दुहार इलाके का है… जहां एक ही परिवार में संपत्ति की लालच ने माँ-बेटे के रिश्ते को भी खत्म कर दिया। मृतका के मंजिले बेटे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अपने बड़े भाई योगेंद्र सिंह, भाभी पूजा, भतीजी दिव्या और भतीजे आशुमेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं…कि इन सभी ने मिलकर पहले माँ की संपत्ति अपने नाम कराई… और फिर साजिश के तहत गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही माँ को जिला अस्पताल पहुंचाया, ताकि मौत को सामान्य दिखाया जा सके… लेकिन जैसे ही छोटे भाई और बहनों को जानकारी मिली अस्पताल में ही बवाल शुरू हो गया। परिजनों के बीच जमकर नोंकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला…

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया…छोटे भाई की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया…हालांकि इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा… और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकी, लेकिन असली खुलासा तब हुआ… जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई…

जिसमें साफ तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए आरोपी बड़े बेटे योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया…और अब उससे लगातार पूछताछ की जा रही है…फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है…और यह सनसनीखेज वारदात एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है… कि क्या संपत्ति का लालच अब रिश्तों से भी बड़ा हो गया है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button