गाजीपुर केस: बलात्कार और निर्मम हत्या, ये एक पैटर्न… पुलिस का राहुल गांधी को जवाब- अफवाह ना फैलाएं

गाजीपुर पुलिस ने राहुल गांधी के पोस्ट का खंडन किया है. पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता ने खुद आत्महत्या की सूचना दी थी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गाजीपुर पुलिस ने राहुल गांधी के पोस्ट का खंडन किया है. पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता ने खुद आत्महत्या की सूचना दी थी.

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने राहुल गांधी से असत्यापित और भ्रामक जानकारी न फैलाने का आग्रह किया है.

पुलिस ने बताया कि मृतका के पीएम में भी कोई बलात्कार संबंधी तथ्य नहीं आया है. पोस्ट में कहा गया कि कृपया कोई ऐसी असत्यापित (unverified), तथ्यहीन (wrong) एवं भ्रामक (misleading) अफवाह (rumour) ना फैलाएं जिससे समाज में शांति भंग हो.

गाजीपुर पुलिस ने पोस्ट गिरफ्तारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में हत्या के एक आरोपी और पथराव करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं और भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं.

राहुल गांधी ने असुरक्षा का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या और फिर परिवार को FIR दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियां और हिंसा हुई.

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर यह एक पैटर्न है. मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया. हर बार वही चेहरा, पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, गरीब. उन्होंने लिखा कि हर बार वही सच्चाई, अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना मिलती है.

राहुल गांधी ने लिखा कि हर बार वही चुप्पी सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था. जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की FIR लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं.

दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्च स्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले. मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए. आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं? इसी पोस्ट पर गाजीपुर पुलिस ने जवाब दिया है.

Related Articles

Back to top button