शांत और खूबसूरत जगहों के लिए जाएं असम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भारत के उत्तर-पूर्व में बसा असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, चाय बागानों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो असम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां की वादियां, नदियां, वन्यजीव और ऐतिहासिक स्थल हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। असम एक ऐसा राज्य है जो अनुभवों का खजाना है। यहां आप एक तरफ जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं, तो दूसरी तरफ आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। खासकर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे शहर और प्राकृतिक पार्क यहां की खास पहचान हैं। अगर आप अपनी अगली छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बार असम को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें। यहां आपको असम की 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज साइट है, जो एक-सींग वाले गैंडों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां आप जीप सफारी और एलीफेंट सफारी का मजा ले सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

कामाख्या मंदिर

कामाख्या मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है और यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है। यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है। यहां मान्यता है, कि जो भी बाहर से आये भक्तगण जीवन में तीन बार दर्शन कर लेते हैं उनके सांसारिक भव बंधन से मुक्ति मिल जाती है।

सुआलकुची

सुआलकुची को सिल्क विलेज आफ असम कहा जाता है। यहां आपको असम की पारंपरिक रेशम साडिय़ों और हस्तशिल्प का अनोखा अनुभव मिलेगा।

माजुली द्वीप

माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित है। जोरहाट शहर से सिर्फ 20 किमी और गुवाहाटी से 347 किलोमीटर दूर स्थित माजुली द्वीप लगभग 1250 वर्ग किमी के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां की संस्कृति, सत्र (मठ) और शांत वातावरण आपको एक अलग ही अनुभव देंगे। ये आईलैंड भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम के माजुली में है, जिसके चलते इसका नाम माजुली आईलैंड है। असम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माजुली यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।

हाफलोंग

हाफलोंग असम का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की झीलें और पहाडिय़ां बेहद खूबसूरत हैं। शहर के बीच स्थित यह झील प्रमुख आकर्षण है। रहस्यमयी बर्ड मिस्ट्री के लिए विश्वभर में चर्चित गांव, जो हाफलांग से करीब 9 किमी दूर है। यह क्षेत्र कृषि और बागवानी के लिए भी जाना जाता है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, बागवानी, पर्यटन और छोटे व्यापार पर आधारित है। हाफलांग प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह असम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।

Related Articles

Back to top button