यात्रियों के लिए खुशखबरी, पश्चिम एशिया के लिए आज 60 उड़ानें

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज मंगलवार को युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों के लिए कुल 60 उड़ानें संचालित करेंगी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज मंगलवार को युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों के लिए कुल 60 उड़ानें संचालित करेंगी।

इन उड़ानों में संयुक्त अरब अमीरात के लिए 32 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइंस के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग और यात्रा सुगमता को ध्यान में रखते हुए इन उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए सभी उड़ानों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button