AI बनाएगा बेहतर लीडर या इंसान? गोरखपुर में युवाओं के बीच होगी बड़ी बहस, जानिए पूरा कार्यक्रम

गोरखपुर में जेसीआई स्वराज के यूथ लीडरशिप डे एंड वॉयस डे में युवा नेतृत्व, सामाजिक बदलाव और AI पर चर्चा करेंगे। आइटीएम गीडा में पब्लिक स्पीकिंग और डिबेट होगी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: युवा सिर्फ भविष्य के नेता नहीं होते, कई बार बदलाव की शुरुआत भी उन्हीं की आवाज से होती है। इसी सोच के साथ जेसीआई गोरखपुर स्वराज की ओर से जेसीआई वीक-2026 के दूसरे दिन यूथ लीडरशिप डे एंड वॉयस डे का आयोजन किया जा रहा है। आइटीएम गीडा में होने वाले इस कार्यक्रम में युवा नेतृत्व, सामाजिक बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

पब्लिक स्पीकिंग में बताएंगे, समाज में क्या बदलेंगे

कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आइटीएम गीडा में होगा। इसमें पब्लिक स्पीकिंग और डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पब्लिक स्पीकिंग का विषय ‘If I Were Given the Power to Change One Thing in My Community’ है।

प्रतिभागियों से पूछा जाएगा कि अगर उन्हें अपने समुदाय में एक चीज बदलने का अवसर मिले तो वे किस समस्या को प्राथमिकता देंगे और उसके समाधान के लिए क्या कदम उठाएंगे।

AI बनाएगा बेहतर लीडर? युवाओं के बीच होगी बहस

डिबेट प्रतियोगिता का विषय ‘Can AI Create Better Leaders?’ रखा गया है। इस दौरान युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेतृत्व के बदलते स्वरूप पर अपने तर्क रखेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि होटल कंचन इन, सहजनवां के संचालक धवल दुबे होंगे।

आयोजकों ने बताया युवाओं के लिए क्यों जरूरी है मंच

जेसीआई गोरखपुर स्वराज की अध्यक्ष एचजीएफ रिचा जायसवाल ने कहा कि युवा वर्तमान में भी समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे मंच उन्हें अपनी बात रखने, सवाल उठाने और समाधान सुझाने का आत्मविश्वास देते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक जेएफएम त्रिशला मंझानी और जेएफएम मंशा गुप्ता हैं। प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी रेनू रैतानी और एचजीएफ प्रिया केसरवानी हैं। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।

रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़े: 50% से ज्यादा कट रही कमाई, ऊपर से डग्गामार वाहन… रोडवेज कर्मचारियों ने अब लिया बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button