एंटी-नेशनल गतिविधियों के आरोप में सरकार का सख्त कदम, जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सेवा से हटाए गए कर्मचारियों में दो कर्मचारी किश्तवाड़ जिले के और एक कर्मचारी अनंतनाग जिले का निवासी है। किश्तवाड़ से संबंधित कर्मचारियों की पहचान लियाकत अली भगवन और कौसर हुसैन के रूप में हुई है, जबकि अनंतनाग के कर्मचारी का नाम शौकत अहमद जरगर बताया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मचारियों के खिलाफ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए थे, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की समीक्षा करते हुए उन्हें विभागीय सेवा से अलग करने का निर्णय लिया।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सरकार किसी भी प्रकार की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाए हुए है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button