रिसर्चर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹75 हजार की मासिक फेलोशिप, जल्द करें आवेदन

FITM ने 2026-27 रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्चर्स को हर महीने 70 से 75 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी. आवेदन 11 अक्टूबर तक होंगे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: FITM ने 2026-27 रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्चर्स को हर महीने 70 से 75 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी. आवेदन 11 अक्टूबर तक होंगे.

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फेलोशिप पाने का मौका है. फोरम ऑन इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन (FITM) ने 2026-27 रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रोग्राम भारतीय पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर रिसर्च करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए है. फेलोशिप डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरेट दोनों स्तरों के रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध है. डॉक्टरेट स्तर पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपये, जबकि पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को 75 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

20 रिसर्चर्स को मिलेगी फेलोशिप
FITM के इस रिसर्चर्स में कुल 20 फेलोशिप उपलब्ध हैं. डॉक्टरेट स्तर पर 10 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 सीटें गैर-AYUSH कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं. चयनित डॉक्टरेट फेलो को हर महीने 70,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. वहीं, पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए भी 10 सीटें हैं. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 गैर-AYUSH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए हैं. इस स्तर पर चयनित रिसर्चर्स को 75,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप मिलेगी.

किस तरह की रिसर्च के लिए है प्रोग्राम?
फेलोशिप के लिए प्रस्तावित रिसर्च का मुख्य फोकस भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के नीतिगत पहलुओं पर होना चाहिए. यानी उम्मीदवार ऐसे विषय पर रिसर्च प्रपोजल दे सकते हैं, जिनका संबंध पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी नीतियों, व्यवस्था और उनके प्रभाव से हो. हालांकि, इस फेलोशिप के दायरे में सभी तरह की मेडिकल रिसर्च शामिल नहीं है. दिशानिर्देशों के अनुसार क्लिनिकल, फार्मास्युटिकल और फार्माकोलॉजिकल रिसर्च को इस प्रोग्राम के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा.

11 अक्टूबर तक करें आवेदन
इस फेलोशिप के लिए केवल एलिजिबल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार एलिजिबिलिटी शर्तें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए. आवेदन FITM की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है. अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Related Articles

Back to top button