गुजरात निकाय चुनाव का ऐलान, 26 अप्रैल को वोटिंग, 28 को आएंगे नतीजे, OBC आरक्षण लागू

गुजरात में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है... 26 अप्रैल को मतदान होगा और 28 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है.. राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 260 तालुका पंचायतों.. और 34 जिला पंचायतों के लिए एक ही चरण में चुनाव होंगे.. कुल 9 हजार 9 सौ 92 सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा.. मतदान की तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है.. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी.. अगर जरूरत पड़ी तो 27 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा.. मतगणना और नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे.. पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी.. इस बार चुनाव OBC आरक्षण के नए नियमों के तहत होंगे.. जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है..

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार.. इस चुनाव में कुल 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.. इनमें लगभग 2.16 करोड़ पुरुष.. और 2.02 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं.. इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.. मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है.. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी.. EVM मशीनों की जांच और प्रशिक्षण का काम तेजी से चल रहा है.. नामांकन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी.. उम्मीदवार 11 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.. 13 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी.. और उम्मीदवार 15 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.. चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रचार शुरू हो जाएगा..

आपको बता दें कि इस चुनाव को राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.. इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है.. वहीं इस चुनाव के लिए तीन प्रमुख पार्टियां भाजपा, कांग्रेस.. और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत झोंक रही हैं.. भाजपा 30 साल से गुजरात में सत्ता में है.. कांग्रेस और आप इसे बदलाव का मौका बता रही हैं.. OBC आरक्षण के नए नियमों के कारण सीटों के आरक्षण में बदलाव हुआ है.. जिससे सभी पार्टियों की रणनीति प्रभावित हुई है..

15 नगर निगमों में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, सूरत, नर्मदा आदि शामिल हैं.. इनमें कुल सीटें सैकड़ों में हैं.. 84 नगर पालिकाओं में छोटे-बड़े शहर शामिल हैं.. 260 तालुका पंचायतों और 34 जिला पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्रों की सीटें हैं.. कुल मिलाकर 9,992 सीटों पर मतदान होगा.. आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.. OBC आरक्षण के नए फॉर्मूले के कारण कुछ सीटों पर आरक्षण बदला गया है..

आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों को बहुत गंभीरता से लिया है.. पार्टी ने पहले ही 460 से ज्यादा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.. गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने कहा कि आप अकेले चुनाव लड़ेगी.. कोई गठबंधन नहीं होगा.. उम्मीदवार साधारण लोग होंगे.. पार्टी दिल्ली और पंजाब के मॉडल को गुजरात में लागू करने का वादा कर रही है.. मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं.. और महिलाओं को 1000 रुपये महीना देने का मुद्दा उठाया जा रहा है..

कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.. पार्टी ने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी की थी.. अहमदाबाद नगर निगम में सड़कें, जलभराव, भ्रष्टाचार और अनियोजित निर्माण जैसे मुद्दे उठाए गए थे.. कांग्रेस नेता शैलेश परमार ने कहा कि भाजपा 20 साल से अहमदाबाद नगर निगम में सत्ता में है.. लेकिन शहरवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.. पार्टी OBC आरक्षण के नए नियमों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है..

 

Related Articles

Back to top button