गुजरात लोकल बॉडी चुनाव, 9,297 सीटों पर जंग, 707 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में सियासी मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है... 9,297 सीटों पर 25,579 उम्मीदवार मैदान में हैं...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 26 अप्रैल को होने वाले हैं.. इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है.. नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है.. गुजरात राज्य चुनाव आयोग के अनुसार.. कुल 10,005 सीटों में से 9,297 सीटों पर अब 25,579 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं.. 707 सीटें निर्विरोध घोषित कर दी गई हैं.. पांच साल पहले 2021 के चुनावों में भाजपा को 262 सीटें निर्विरोध मिली थी.. लेकिन इस बार यह संख्या 700 के करीब पहुंच गई है.. भाजपा ने इस मोर्चे पर रिकॉर्ड बनाया है.. कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर खाता खोला है.. जबकि आम आदमी पार्टी को निर्विरोध जीत नहीं मिल सकी.. यह आंकड़ा गुजरात की राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है..

आपको बता दे कि गुजरात में कुल 393 स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं.. इनमें 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें.. और 260 तालुका पंचायतें शामिल हैं.. कुल सीटें 10,005 हैं.. (कुछ रिपोर्ट्स में 9,992 या 9,994 बताई गई हैं) नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 39,389 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे.. जांच के दौरान 11,444 नामांकन खारिज हो गए.. नाम वापसी की आखिरी तारीख तक 1,659 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए.. इसके बाद 9,297 सीटों पर 25,579 उम्मीदवार बचे हैं.. राज्य चुनाव आयोग ने 707 सीटों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की.. इनमें से ज्यादातर भाजपा के उम्मीदवारों को मिली हैं..

वहीं नगर पालिकाओं की 2,637 सीटों में से 365 सीटें भाजपा ने निर्विरोध जीती.. 12 सीटें कांग्रेस ने और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने.. नगर निगमों में 43 सीटें निर्विरोध घोषित हुईं.. जिला पंचायतों में 37 और तालुका पंचायतों में 239 सीटें निर्विरोध रही.. कुल 707 निर्विरोध सीटों में से लगभग 692 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं.. यह पिछले चुनावों से काफी ज्यादा है.. एक तालुका पंचायत की एक सीट पर तो कोई उम्मीदवार ही नहीं उतरा.. इसलिए वहां चुनाव नहीं होगा..

भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.. शहरी और ग्रामीण निकायों में भाजपा के कुल 9,296 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.. कांग्रेस के 8,443 उम्मीदवार मैदान में हैं.. आम आदमी पार्टी ने 5,261 उम्मीदवार उतारे हैं.. इसके अलावा 2,527 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं.. भाजपा ने निर्विरोध जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है.. पांच साल पहले 262 निर्विरोध सीटें मिली थी.. इस बार यह आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया है.. कांग्रेस ने नगर पालिकाओं में 12 निर्विरोध सीटें हासिल की हैं.. जो उसका खुला खाता माना जा रहा है.. AAP को इस मोर्चे पर मायूसी हाथ लगी है..

जानकारी के अनुसार नामांकन वापसी के दौरान काफी हलचल रही.. कांग्रेस ने अपने कई उम्मीदवारों को अज्ञात सुरक्षित स्थानों पर भेजा था.. ताकि दबाव या लालच के कारण नाम वापस न लिया जाए.. फिर भी कांग्रेस और AAP के सैकड़ों उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए.. कुछ रिपोर्ट्स में 1,572 से 1,816 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की बात कही गई है.. कांग्रेस ने भाजपा पर उम्मीदवारों को धमकाने, लालच देने.. और दबाव बनाने का आरोप लगाया.. भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पर्याप्त उम्मीदवार ही नहीं थे.. भाजपा ने इसे अपनी मजबूत स्थिति बताया..

आपको बता दें कि ये चुनाव भीषण गर्मी के मौसम में हो रहे हैं.. मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.. नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे.. प्रचार 24 अप्रैल शाम 6 बजे तक ही चलेगा.. वडोदरा जैसे शहरों में कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारियों की बैठक की.. मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना गर्मी के कारण बड़ी चुनौती है..

 

Related Articles

Back to top button