इधर सम्राट ने ली शपथ उधर भड़क उठे पीके, शाह को भी जमकर घेरा
बिहार के लिए आज बड़ा है। आज बिहार को 24वां सीएम मिल गया है। नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ग्रहण की है जिसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

4pm न्यूज नेटवर्क: बिहार के लिए आज बड़ा है। आज बिहार को 24वां सीएम मिल गया है। नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ग्रहण की है जिसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
सम्राट बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं। पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। साथ में जदयू से दो उपमुख्यमंत्री भी बने। यह खबर पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई। सम्राट चौधरी का नाम बिहार की राजनीति में काफी चर्चित रहा है। वे पहले उपमुख्यमंत्री थे और कई बड़े विभाग संभाल चुके हैं। उनकी पृष्ठभूमि कुशवाहा समुदाय से है। भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना और मुख्यमंत्री बना दिया।
इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं। वे इसे बिहार में भाजपा युग की शुरुआत मान रहे हैं। सम्राट ने शपथ लेते ही विकास कार्यों पर जोर देने की बात कही। लेकिन विपक्ष का कहना है कि अब बीजेपी आलकमान को रिमोट कंट्रोल वाला सीएम मिल गया है। क्योंकि एक समय था जब नीतीश कुमार की तूती बोलती थी लेकिन अब बिहार का समीकरण पूरी तरह से बदल चूका है।
हालांकि बिहार में बदले सीएम को देखते हुए राज्य का सियासी समीकरण भी बदलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इसी बीच नेताओं की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इस घटनाक्रम को लेकर प्रशांत किशोर बहुत नाराज हो गए। पीके जन सुराज पार्टी के नेता हैं और बिहार में बदलाव की बात करते रहते हैं। सम्राट के मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार की सत्ता की डोर गुजरात से चलेगी। गुजरात के लोग फैक्ट्री के मालिक बनेंगे और बिहार के युवा वहां मजदूर बनकर रह जाएंगे।
पीके ने और भी कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा खुद को चाल, चरित्र और चेहरे वाली पार्टी बताती है, लेकिन सम्राट के मामले में इन तीनों पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पुराने मुकदमों, शिक्षा और चरित्र को लेकर सवाल खड़े किए। पीके का कहना है कि यह फैसला बिहार के लिए अच्छा नहीं है। उनकी इस प्रतिक्रिया से बिहार की राजनीति में हल्ला मच गया। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। खैर न सिर्फ पीके बल्कि अन्य नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है और वो सभी बीजेपी और सम्राट चौधरी को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।



