उन्नाव में भीषण हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, एक की मौत,कई घायल
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बस नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित एक मीटिंग से लौट रही थी। एक मार्केटिंग कंपनी के लगभग 52 कर्मचारी इस बस से इवेंट में शामिल होने दिल्ली गए थे और वापस लखनऊ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बांगरमऊ सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर अंडरपास के पास हुआ।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



