उन्नाव में भीषण हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रैक्टर में टक्कर, दो लोगों की गई जान

उन्नाव में  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  उन्नाव में  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर घास साफ कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बुलंदशहर जिला के कांग्रेस चेयरमैन के पति छोटे अजमल और ड्राइवर मोहम्मद रजा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटे अजमल किसी काम से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। हादसे में यूपीडा के कर्मचारी मुकेश, जयपाल, गुड्डू और प्रभु दयाल भी घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह घटना औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 265 पर हुई।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button