गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

उन्नाव जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की जान चली गई।

मृतक तीनों व्यक्ति हरदोई जिले के ग्राम अटिया गढ़ी के निवासी थे। वे किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button