कच्चे पपीते से घर पर ऐसे बनाएं अचार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भारतीय रसोई में अचार का खास महत्व है, यही वजह है कि लोगों के घरों में तरह-तरह के अचार पाए जाते हैं। अगर आप आम का अचार खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार कच्चे पपीते का अचार ट्राई कर सकते हैं। कच्चा पपीता पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता। इसकी सबसे खात बात ये है कि अचार जल्दी तैयार हो जाता है और इसे किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है। जिन लोगों को तीखा-खट्टा स्वाद पसंद है, उनके लिए यह एक परफेक्ट विकल्प है। घर पर बना अचार न सिर्फ शुद्ध होता है बल्कि बाजार के अचार से ज्यादा स्वादिष्ट और सुरक्षित भी होता है।
सामान
कच्चा पपीता- 1 किलो, नमक – स्वादानुसार, हल्दी -1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटी चम्मच, राई (सरसों) पाउडर- 3 बड़ी चम्मच, सौंफ पाउडर- 2 बड़ी चम्मच, हींग – 1 चुटकी, सरसों का तेल – 200 एमल, सिरका / नींबू रस – 2 बड़ी चम्मच।
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो कच्चा पपीता धोकर उसके बीच के बीज निकाल दें और पपीते छोटा-छोटा काट लें। चाहें तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं। कटे हुए पपीते को साफ कपड़े पर फैलाकर 20-30 मिनट धूप में रखें ताकि उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी पूरी तरह सूख जाए। एक बड़े सूखे बर्तन में कटे हुए पपीता लेकर सभी मसाले डालें और सूखी चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स करें। कच्चे पपीते का अचार कैसे बनाएं? अब 200-250 मिली सरसों का तेल कढ़ाही में डालकर तेज आंच पर तब तक गर्म करें जब तक हल्का धुआं न निकलने लगे। तेल को गैस से उतारकर पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर पपीते के मिश्रण में डालकर मिलाएं। अगर आप थोड़ा खट्टा स्वाद चाहते हैं तो 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस या सिरका मिला सकते हैं। अब अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें और जार को 4-5 दिन धूप में रखें। रोज़ एक बार साफ, सूखे चम्मच से अचार को हिला दें ताकि मसाले बराबर बैठें। 5-7 दिनों में कच्चे पपीते का अचार पूरी तरह तैयार हो जाता है। ये अचार दाल-चावल, पराठे, पूड़ी और सब्ज़ी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
वजन घटाने के लिए रोज खाएं अमरूद चाट
जब भूख हल्की हो लेकिन कुछ चटपटा खाने का मन हो, तब अमरूद चाट से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो। अमरूद भारतीय रसोई का वो फल है जो सस्ता भी है, आसानी से मिलता है और पोषण से भरपूर भी है। अमरूद में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अमरूद पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है। हेल्दी स्नेक्स का जमाना है, जिसके नाम पर लोग प्रोटीन बार और पैकेट वाले स्नेक्स का सेवन करते हैं। जबकि असली सेहत तो हमारी परंपरागत थाली में छिपी है। अमरूद चाट उसी परंपरा की याद दिलाती है, बिना तेल, बिना चीनी और बिना मिलावट बनाई जाती है।
सामग्री
2 पके लेकिन सख्त अमरूद, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू रस, थोड़ा सा हरा धनिया वैकल्पिक है।
विधि
अमरूद को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल में अमरूद डालें। ऊपर से काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा और लाल मिर्च डालें। नींबू रस मिलाकर हल्के हाथ से मिक्स करें। ऊपर से धनिया डालकर तुरंत परोसें। स्वाद बढ़ाने के देसी ट्विस्ट बच्चों के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं, वेट लॉस डाइट के लिए सिर्फ काला नमक और नींबू रखें, स्ट्रीट स्टाइल फ्लेवर चाहिए तो ऊपर से थोड़ा सा कच्चा आम पाउडर मिलाएं। इस चाट को खाने से पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज की समस्या में राहत, इम्युनिटी बूस्ट करता है। वजन घटाने में सहायक है, ये डायबिटीज फ्रेंडली फल है।



