बंगाल में बीजेपी बंपर जीत की ओर, हुमायूं कबीर बोले- अच्छा हुआ

नई दिल्ली। प[श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल की राजनीति में बड़ा खेला होता हुआ दिखाई दे रहा है। ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) डबल डिजिट में सिमटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, पश्चिम बंगला में भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचते हुए 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाते हुए दिख रही है।
पश्चिमी बंगाल में शुरुआती रुझानों के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हुआ, अच्छा हुआ है।
ममता बनर्जी ने लोगों को धोखा दिया और पैसे लूटे: हुमायूं कबीर
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और नौदा से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने शुरुआती रुझानों को लेकर कहा, ‘मैं क्या कहूं? जो हुआ, अच्छा हुआ। ऐसा होना ही था। ममता बनर्जी तीन बार CM बनीं। उन्होंने अपने भतीजे को इतनी ज्यादा ताकत दे दी। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया और उनके पैसे लूटे।’
हुमायूं कबीर ने आगे कहा, ’15 सालों में, ममता बनर्जी ने उस लूट को भी पीछे छोड़ दिया, जो अंग्रेजों ने 100-200 सालों में की थी। मैं बंगाल के लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने राज्य को लूटने वाली TMC को ऐसा करारा जवाब दिया है।’

Related Articles

Back to top button