ICC टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को मिलेगा 131 करोड़ रुपए ईनाम, BCCI का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने विजेता टीम इंडिया के लिए ₹131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

यह ऐलान टीम की शानदार जीत और खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए किया गया है। International Cricket Council (ICC) टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

BCCI के अनुसार यह इनाम राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को भी दी जाएगी। बोर्ड का कहना है कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह इनाम दिया जा रहा है।

टीम इंडिया की इस बड़ी जीत के बाद क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button