पिंपल्स या मुंहासे होने पर घर पर करें ये उपाय

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
हर कोई अपनी स्किन को साफ, चमकदार और बेदाग देखना चाहता है, लेकिन चेहरे पर अचानक आने वाले पिंपल्स या मुंहासे इस खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। अक्सर किसी खास मौके से पहले ही चेहरे पर एक बड़ा सा पिंपल निकल आता है, जिससे आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। किशोरावस्था से लेकर बड़ों तक, मुंहासों की समस्या आम है और ये किसी भी स्किन टाइप में हो सकती है। कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही कारण जाने बिना समस्या बार-बार लौट आती है। दरअसल, मुंहासे सिर्फ बाहरी गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होने वाले बदलावों के कारण भी होते हैं। इसलिए जरूरी है कि पहले इसकी असली वजह समझी जाए और फिर सही उपाय अपनाए जाएं।
मुंहासे होने की वजह
मुंहासे तब होते हैं जब त्वचा के रोमछिद्र (पोर्स) तेल, गंदगी और मृत कोशिकाओं से बंद हो जाते हैं। सबसे बड़ी वजह हार्मोनल बदलाव है, खासकर किशोरावस्था, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या तनाव के दौरान। हार्मोन बढऩे से त्वचा में सीबम (तेल) ज्यादा बनता है, जो बैक्टीरिया के साथ मिलकर पिंपल्स पैदा करता है। इसके अलावा ऑयली स्किन, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स, ज्यादा मेकअप, जंक फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन, नींद की कमी और स्ट्रेस भी कारण बनते हैं। बार-बार चेहरे को छूना, गंदा तकिया कवर या मोबाइल स्क्रीन भी बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। लेकिन, समस्या एक उम्र के बाद भी बढ़ती चली जाए। हां, कई लोग हैं जो कि चेहरे पर कील-मुंहासों के ज्यादा होने से परेशान रहते हैं पर ऐसे लोग इसके सही कारणों को जान नहीं पाते और हमेशा परेशान ही रह जाते हैं।
इससे बचने के तरीके
दिन में दो बार माइल्ड, सल्फेट-फ्री फेसवॉश से चेहरा साफ करें। ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स चुनें। हफ्ते में 1-2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें, लेकिन ज्यादा स्क्रब न करें। जंक फूड, ज्यादा मीठा और तला-भुना कम करें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
मुंहासे होने पर ये न करें
पिंपल को फोडऩे या निचोडऩे से बचें, इससे दाग और इंफेक्शन हो सकता है। सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ोयल पेरोक्साइड युक्त क्रीम ट्रीटमेंट डॉक्टर की सलाह से लगाएं। एलोवेरा जेल या टी ट्री ऑयल हल्के पिंपल्स में मदद कर सकते हैं। मेकअप कम करें और त्वचा को साफ रखें। अगर मुंहासे बार-बार हो रहे हैं या दर्दनाक सिस्टिक एक्ने बन रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। डॉक्टर ब्लड टेस्ट, हार्मोन जांच या विशेष दवाइयां दे सकते हैं। लंबे समय तक खुद से दवा लेने से बचें। सही इलाज, संतुलित जीवनशैली और नियमित स्किन केयर से मुंहासों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।



