बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE ने जारी किया LOC शेड्यूल

CBSE ने 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं के लिए LOC जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल 21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस छात्रों की जानकारी जमा कर सकते हैं. विषय चयन में खास सावधानी जरूरी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: CBSE ने 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं के लिए LOC जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल 21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस छात्रों की जानकारी जमा कर सकते हैं. विषय चयन में खास सावधानी जरूरी है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-27 सेशन की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की अभ्यर्थी लिस्ट (LOC) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूलों को छात्रों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. इसमें नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि और चुने गए सब्जेक्ट शामिल हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि LOC जमा होने के बाद बदलाव की सुविधा सीमित होगी. खासकर सब्जेक्ट कांबिनेशन में गलती होने पर छात्रों को परेशानी हो सकती है.

21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस आवेदन
स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सामान्य फीस के साथ छात्रों की डिटेल जमा कर सकते हैं. इसके बाद 22 से 30 अक्टूबर तक प्रति छात्र 200 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के साथ LOC जमा करने की सुविधा मिलेगी. बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि अंतिम रूप से लिस्ट जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें.

2 से 4 नवंबर तक सुधार का मौका
LOC में दर्ज नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी को वेरिफिकेशन पर्ची के जरिए 2 से 4 नवंबर 2026 तक जांच और करेकशन का अवसर मिलेगा. इसके बाद इन डिटेल्स में बदलाव की परमिशन नहीं होगी. इसलिए स्कूलों को प्रवेश और नाम वापसी रजिस्टर से छात्रों की जानकारी का मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं.

सब्जेक्ट चुनते समय रखें खास ध्यान
बोर्ड ने विषय चयन को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है. छात्रों के विषय CBSE की निर्धारित अध्ययन योजना के अनुरूप होने चाहिए. गलत सब्जेक्ट कांबिनेशन दर्ज होने पर स्टूडेंट के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने में समस्या आ सकती है. LOC जमा होने के बाद विषय बदलने, छात्र का नाम जोड़ने या हटाने जैसे संशोधन सामान्य तौर पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे. स्कूलों को अंतिम LOC तैयार करने के बाद छात्रों और अभिभावकों के सिग्ननेचर लेने होंगे. साथ ही, इस लिस्ट को अपने रिकॉर्ड में सुरक्षित रखना होगा.

Related Articles

Back to top button