भारत की सबसे सस्ती होम डेकोर मार्केट्स: 100 रुपये से शुरू होती है शॉपिंग

अगर आप भी अपने घर को बजट में खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में अब कुछ ऐसी होम डेकोर मार्केट्स हैं, जहां बेहद आकर्षक और स्टाइलिश आइटम्स सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। 

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अगर आप भी अपने घर को बजट में खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में अब कुछ ऐसी होम डेकोर मार्केट्स हैं, जहां बेहद आकर्षक और स्टाइलिश आइटम्स सस्ते दामों में उपलब्ध हैं।

घर बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे खूबसूरती से सजाना भी उतना ही जरूरी है। घर की सजावट में इस्तेमाल होने वाले समान ही आपके घर को एक रिच लुक देने में मदद करते हैं। पहले यह माना जाता था कि शानदार होम डेकोर केवल अमीरों का शौक है, लेकिन अब यह आम लोगों की पसंद भी बन चुका है। कई लोगों का मानना है कि घर को रिच लुक देने के लिए महंगे बजट की जरूरत होती है, लेकिन भारत में कई ऐसी मार्केट्स हैं, जहां आप कम दाम में भी सुंदर और ट्रेंडी होम डेकोर आइटम्स खरीद सकते हैं।

देश के कई शहरों में ऐसी मार्केट्स हैं जहां 100 रुपये से भी कम कीमत में शानदार सजावट का सामान मिल जाता है. यहां आपको वॉल हैंगिंग, आर्टिफिशियल प्लांट, कैंडल स्टैंड, कुशन कवर और हैंडमेड आइटम्स तक सस्ते दामों में मिल जाते हैं. अगर आप भी अपने घर को सजाने का प्लान कर रहे हैं तो इन मार्केट्स को एक बार तो जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं.

गुरुग्राम की बंजारा मार्केट
गुरुग्राम के सेक्टर 56 में लगने वाली बंजारा मार्केट अपने सस्ते होम डेकोर आइटम्स के लिए ही जानी जाती है. ये सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि अब देशभर में मशहूर हो गई है. यहां आपको फैंसी मिरर, टेबल, झूमर, सीनरी, एंटिक पीस, लैंप से लेकर क्रॉकरी आइटम्स भी मिल जाते हैं. इनकी डिजाइन इतनी यूनिक और ट्रेंडी होती है कि आपको यकीन ही नहीं होगा कि, ये इतने कम दाम पर मिल रहे हैं. हालांकि, आपको बार्गेन करना आना चाहिए.

जयपुर का बापू बाजार
सस्ती चीजों की मार्केट की बात की जाए तो बापू बाजार को कैसे भूला जा सकता है. ये जयपुर की सबसे फेमस मार्केट में से एक है. यहां आपको सिर्फ होम डेकोर ही नहीं बल्कि कपड़े, जूते और चूड़ियों की भी कई दुकानें मिल जाएंगी. यहां आपको सांगानेरी प्रिंट बेडशीट, रजाई, कुशन कवर, हैंडीक्राफ्ट और संगमरमर से बने कई आइटम्स सस्ते दामों पर मिल जाएंगे. जो आपके घर की शोभा को दोगुना बढ़ा सकते हैं.

मुंबई का कोलाबा कॉज़वे मार्केट
दक्षिण मुंबई के शहीद भगत सिंह रोड पर स्थित ये मार्केट अपने रीजनेबल प्राइज के लिए जाना जाता है. यहां आपको सबकुछ मिल जाएगा. ये शॉपिंग स्ट्रीट किसी ट्रीट से कम नहीं है. यहां फैशनेबल कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर से लेकर होम डेकोर के भी कई शानदार आइटम्स मिलते हैं. सबसे खास बात ये है कि, यहां आपको सभी सामान काफी किफायती दामों पर मिल जाता है. इस मार्केट में मोलभाव करना बिल्कुल न भूलें.

गोवा का अंजुना पिस्सू बाजार
गोवा की ट्रिप पर जाएं तो वहां का अंजुना पिस्सु बाजार घूमना न भूलें. ये जगह शॉपिंग के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको हैंडीक्राफ्ट, सीनरी, एंटीक चीजों काफी कम दाम पर मिल जाएंगी. लेकिन सबसे जरूरी है कि आप मोलभाल जरूर करें.

लखनऊ की बुध बाजार
लखनऊ में भी होम डेकोर का सामान आपको काफी कम दामों पर मिल जाता है. लखनऊ के निशातगंज में लगने वाली बुध बाजार अपने सस्ते सामानों के लिए जानी जाती है. यहां दूर-दूर लोग आते हैं और कपड़े से लेकर होम डेकोर का शानदार सामान लेकर जाते हैं. ये बाजार हर बुध कोनिशांतगंज पुल के नीचे लगती है, जो काफी बड़ी होती है.

Related Articles

Back to top button