दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का मौका, इतने अक्टूबर तक करें अप्लाई
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं. छह महीने की इंटर्नशिप में पानी और वाटर मैनेजमेंट समझने का मौका मिलेगा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं. छह महीने की इंटर्नशिप में पानी और वाटर मैनेजमेंट समझने का मौका मिलेगा.
दिल्ली में पानी की सप्लाई, वेस्टवाटर मैनेजमेंट और सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को करीब से समझने का मौका मिल रहा है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. यह इंटर्नशिप खास तौर पर स्टूडेंट्स और हाल में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने वाले युवाओं के लिए है.
प्रोग्राम की अवधि छह महीने होगी. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है.
कितने उम्मीदवारों का होगा चयन?
दिल्ली जल बोर्ड के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत हर साइकिल में कुल 40 उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को दिल्ली में पानी और वेस्टवाटर मैनेजमेंट से जुड़े कामों को समझने का अवसर मिलेगा. इसमें बोर्ड के कामकाज और वाटर मैनेजमेंट सिस्टम को प्रैक्टिकल तरीके से जानने का मौका मिलेगा. यह इंटर्नशिप छह महीने की होगी. DJB की ओर से हर साल दो सेशन में इंटर्नशिप कराई जाती है. पहला सेशन अक्टूबर से मार्च और दूसरा अप्रैल से सितंबर तक चलता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रोग्राम के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान या टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. अंडरग्रेजुएट छात्र अपने फाइनल ईयर में होने चाहिए. वहीं, ग्रेजुएशन पूरी कर चुके उम्मीदवार तभी आवेदन कर सकते हैं, जब उनकी बैचलर डिग्री आवेदन की तारीख से पिछले दो वर्षों के भीतर पूरी हुई हो. इसी तरह पिछले दो वर्षों में मास्टर्स डिग्री पूरी करने वाले पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है.
स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. छह महीने में कुल स्टाइपेंड 90,000 रुपये तक होगा. हालांकि, UG फाइनल ईयर के छात्रों के लिए स्टाइपेंड की सुविधा नहीं है. उम्मीदवारों का चयन एकेडमिक रिकॉर्ड, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज और उनके विषय की इंटर्नशिप से प्रासंगिकता जैसे आधार पर किया जाएगा.
सर्टिफिकेट और बेस्ट इंटर्न अवॉर्ड
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंटर्न को कमेटी की ओर से बेस्ट इंटर्न अवॉर्ड भी दिया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन और अन्य जानकारी के लिए दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.



