सुरक्षा घेरा तोड़ विधानसभा में घुसा आरोपी, सरबजीत से पूछताछ जारी
दिल्ली विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में शामिल आरोपी ड्राइवर की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

4pm न्यूज नेटवर्क: दिल्ली विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में शामिल आरोपी ड्राइवर की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सुरक्षा बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में प्रवेश किया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से घटना के पीछे की मंशा और संभावित साजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सुरक्षा में हुई चूक को लेकर संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



