इजरायल ने ईरान पर दागीं 120 से ज्यादा बॉलिस्टिक मिसाइलें, ड्रोन और एयर डिफेंस साइट्स पर हमले

मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल ने ईरान पर 120 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में ड्रोन ठिकानों और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल ने ईरान पर 120 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में ड्रोन ठिकानों और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई रणनीतिक ठिकानों को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई। हमले के दौरान कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button