Isudan Gadhvi का BJP पर बड़ा हमला, 30 साल के शासन पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के गुजरात नेता इशुदान गढ़वी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है... उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले...  

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई चल रहा है.. आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी की पोल खोल रही है.. इसी कड़ी में इशुदान गढ़वी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि.. स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है.. क्योंकि गुजरात की जनता पिछले तीस सालों से बीजेपी की सत्ता से परेशान हो चुकी है.. वहीं बीजेपी के शासन में जनता को सिर्फ परेशानियां मिली हैं.. विकास का जो वादा किया गया था.. वो बीजेपी की सरकार में कभी पूरा नहीं हुआ.. बीजेपी शासन में किसान, युवा सभी परेशान हैं.. और अब वे बीजेपी के शासन से मुक्ति पाना चाहते हैं..

भाजपा से तंग आ चुकी जनता

गुजरात की जनता अब भाजपा के 30 साल लंबे शासन से तंग आ चुकी है.. किसान, पशुपालक, युवा, मध्यम वर्ग.. और छोटे व्यापारी सभी वर्गों में गुस्सा है.. लोग कह रहे हैं कि अब जवाब देने का समय आ गया है.. और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया गया है.. आम आदमी पार्टी को ही एकमात्र ईमानदार पार्टी माना जा रहा है.. जो सिर्फ लोगों के लिए काम करना चाहती है..

गुजरात में जमीनी स्तर पर काम शुरू

आप ने गुजरात में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है.. 24 मार्च को केजरीवाल और मान का चार दिवसीय दौरा शुरू हुआ.. अमरेली की सभा इसका मुख्य आकर्षण थी.. सभा में अरविंद केजरीवाल ने सीधे हमला बोला.. और उन्होंने कहा कि 30 साल से भाजपा गुजरात को चूस रही है.. किसानों के बीज खा लिए, खाद खा ली.. पानी पी लिया, पैसा खा लिया.. व्यापारियों का कारोबार खा लिया.. युवाओं की नौकरियां खा ली.. स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, सड़क-ब्रिज सब खा लिए.. मनरेगा के पैसे भी खा लिए..

केजरीवाल का महिलाओं से बड़ा वादा

केजरीवाल ने गुजरात की महिलाओं को बड़ा वादा किया.. और कहा कि आप की सरकार बनी तो हर महिला के खाते में हर महीने 1000 रुपये आएंगे.. पंजाब में हमने किया है.. गुजरात में भी करेंगे.. एक घर में मां-बहू-बेटी तीनों को मिलाकर 3000 रुपये महीना.. केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं महिलाएं पैसा बिगाड़ देंगी.. उनका जवाब था कि तुमने अरबों रुपये लूटे, तुम नहीं बिगड़े.. महिलाएं तो परिवार संभालती हैं, घर चलाती हैं.. उनका पैसा घर की भलाई में लगेगा..

भगवंत मान ने पंजाब का मॉडल का किया जिक्र

वहीं भगवंत मान ने पंजाब का मॉडल रखा.. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमने साबित कर दिया कि आम आदमी की सरकार कैसे काम करती है.. 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया.. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई.. एक आप विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो उसे जेल भेज दिया.. मान ने गुजरात की जनता से अपील की.. कि भाजपा 30 साल से शासन चला रही है.. अब बदलाव का समय है.. आप को मौका दो, गुजरात बदल जाएगा..

गुजरात में गठबंधन नहीं करेगी आप

वहीं सभा में गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी भी थे.. उन्होंने बताया कि आप स्थानीय निकाय चुनावों में अकेले 12 हजार सीटों पर लड़ेगी.. कोई गठबंधन नहीं होगा.. 24 मार्च को पहली सूची जारी की गई.. जिसमें 455 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हैं.. ये सभी साधारण लोग हैं.. जिसमें किसान, मजदूर, शिक्षक, छोटे व्यापारी शामिल है.. गढ़वी ने कहा कि पहले राजनीति करोड़पतियों के बेटों के लिए थी.. लेकिन अब आम कार्यकर्ता को टिकट मिल रहा है.. स्थानीय निकाय चुनाव गुजरात की राजनीति का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं.. 2027 में विधानसभा चुनाव हैं.. चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची की विशेष संशोधन प्रक्रिया चल रही है..

किसानों के मुद्दों पर खास फोकस

जानकारी के अनुसार स्थानीय चुनाव को लेकर आप ने पूरे राज्य को सात जोनों में बांटा है.. हर जोन से मजबूत उम्मीदवार तैयार किए जा रहे हैं.. अमरेली सभा किसानों के मुद्दों पर केंद्रित थी.. यहां किसान अपनी समस्याएं लेकर आए.. सिंचाई की कमी, बिजली महंगी, फसल बीमा में देरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलना ये सभी मुद्दे उठे.. गुजरात में कपास, मूंगफली, गेहूं, ज्वार जैसी फसलों पर किसान परेशान हैं.. कई बार फसल खराब होने पर मुआवजा नहीं मिलता.. पशुपालक दाना-चारे के दाम बढ़ने से परेशान हैं..

युवाओं की स्थिति भी खराब

वहीं युवाओं की स्थिति भी खराब है.. गुजरात में विकास हुआ, लेकिन नौकरियां नहीं बढ़ीं.. लाखों युवा महाराष्ट्र, राजस्थान या विदेश पलायन कर रहे हैं.. पेपर लीक, भर्ती घोटाले आम हो गए हैं.. मध्यम वर्ग महंगाई से जूझ रहा है.. पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दाल-चावल के दाम आसमान छू रहे हैं.. छोटे व्यापारी जीएसटी और अन्य टैक्स के बोझ से दबे हैं..

भाजपा ने अमीरों का साथ दिया

जिसको लेकर दुकानदार कहते हैं कि 30 साल में भाजपा ने अमीरों का साथ दिया.. छोटे आदमी को कुछ नहीं मिला.. वहीं अब आप की बात सुनकर लगता है बदलाव आएगा.. केजरीवाल ने सभा में कहा कि भाजपा रास्ते बनाती है, दो दिन में टूट जाते हैं.. पैसा कहां जाता है, कोई हिसाब नहीं.. हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, रोजगार बढ़ाएंगे, किसान को खुशहाल बनाएंगे.. आप ने दावा किया है कि स्थानीय चुनाव में मजबूत प्रदर्शन होगा.. 2022 के विधानसभा चुनाव में आप ने 5 सीटें जीतीं.. जून 2025 के उपचुनाव में विसावदर सीट पर गोपाल इटालिया ने भाजपा को हराया.. ये जीतें पार्टी के लिए उम्मीद की किरण बनीं..

 

Related Articles

Back to top button