कानपुर में देर रात ब्रांडेड शोरूम में लगी आग, धुआं उठते ही इलाके में मचा हड़कंप
कानपुर के कल्याणपुर में शुक्रवार देर रात ब्रांडेड शोरूम में अचानक आग लग गई। धुआं उठने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर के कल्याणपुर इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ब्रांडेड शोरूम में आग लग गई। शोरूम से तेजी से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
शोरूम से उठने लगा धुआं, इलाके में मचा हड़कंप
घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार देर रात शोरूम से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। आग बुझाने के दौरान आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई।
आग कैसे लगी, कितना नुकसान हुआ? जांच जारी
फिलहाल शोरूम में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से शोरूम के अंदर कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपूर
यह भी पढ़ें: ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ वाले सुनील लोधी कानपुर पहुंचे, बताया कैसे संघर्षों से बनाई पहचान



