मोदी सरकार पर केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- इमरजेंसी से भी बदतर हालात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है... केजरीवाल ने मौजूदा हालात को इमरजेंसी से...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंधों.. और पार्टी के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.. और उन्होंने कहा कि कॉकरोचों को गिरफ्तार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दिखा दिया है कि वह डरे हुए हैं.. केजरीवाल के मुताबिक राजधानी में लगाए गए प्रतिबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था.. और नागरिकों के विरोध करने के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं..

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों और कार्रवाई पर सवाल उठाए.. और उन्होंने मौजूदा हालात को आपातकाल से भी बदतर बताते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट गहराता जा रहा है.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का रास्ता अपना रही है.. उनके बयान के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए जिस तरह के सुरक्षा इंतजाम किए गए.. और नेताओं को हिरासत में लिया गया.. उससे राजनीतिक माहौल पर सवाल उठते हैं.. और उन्होंने इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति बताया.. और केंद्र सरकार की कार्यशैली की आलोचना की..

आपको बता दें कि केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि अब यह आधिकारिक हो गया है कि.. देश में लोकतंत्र की जगह तानाशाही जैसी स्थिति बन गई है.. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि.. विपक्षी दलों और उनके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.. केजरीवाल के अनुसार किसी राजनीतिक प्रदर्शन से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा प्रतिबंध लगाना.. और नेताओं को हिरासत में लेना यह सवाल पैदा करता है कि क्या सरकार आलोचना.. और विरोध को स्वीकार करने के लिए तैयार है..

अरविंद केजरीवाल ने विमान से उतरते ही नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए.. उन्होंने इसे सरकार के डर का संकेत बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से राजनीतिक विरोध को लेकर सत्ता पक्ष की चिंता दिखाई देती है.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जाने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है.. उनके बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने.. और सरकार की नीतियों की आलोचना करने का अधिकार होना चाहिए.. और उन्होंने केंद्र सरकार से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी.. और कहा कि विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है..

आपको बता दें कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए.. और उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने चुनाव वोटों की कथित चोरी के जरिए जीता है.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अब इस कथित चुनावी फर्जीवाड़े को बचाने के लिए लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलने की कोशिश की जा रही है.. उनके बयान में चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए..

 

Related Articles

Back to top button