हम गद्दार नहीं, दीदी के साथ: कुणाल घोष

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अंदरूनी कलह के बीच, पार्टी विधायक कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति वफादार हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तरी कोलकाता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और ममता बनर्जी के समर्थन तथा पार्टी नेतृत्व के पक्ष में नारे लगाए गए। घोष ने कहा कि कल नॉर्थ कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। भारी बारिश के बावजूद हॉल खचाखच भरा था और बाहर भी कार्यकर्ता जमा हुए थे। नारा था- हम गद्दार नहीं हैं, हम दीदी के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने खुद टेलीफोन मैसेज के ज़रिए कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमएसी लोगों को परेशान करने के लिए झूठे केस का इस्तेमाल कर रही है, साथ ही कहा कि जो लोग पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतने के बाद पार्टी छोड़ते हैं, वे पार्टी के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि बीजेपी बेबुनियाद और झूठे केस लगाकर लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन टीएमसी इसका मुकाबला करेगी। जो लोग पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतने के बाद पार्टी छोड़ रहे हैं, वे धोखा दे रहे हैं, लेकिन असली ताकत वफादार कार्यकर्ताओं में है। ममता ने उन पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने निजी स्वार्थ के लिए पाला बदलने वालों की आलोचना की। उनका यह बयान पार्टी के अंदरूनी मतभेद के बीच आया है। दरअसल, रिताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले एक बागी गुट ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कमेटी के लिए एक नए नेतृत्व ढांचे के गठन की घोषणा की और अरूप रॉय को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया।

Related Articles

Back to top button