कानपुर की बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज, लाखों नमाज़ी जुटे

कानपुर की बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर नमाज़ अदा करने के लिए भारी संख्या में नमाज़ी पहुंचे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर की बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर नमाज़ अदा करने के लिए भारी संख्या में नमाज़ी पहुंचे। सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका गुलजार हो गया।

नमाज़ को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 250 वालंटियर लगाए गए। ये वालंटियर ह्यूमन चेन बनाकर नमाज़ियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देते नजर आए।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए नमाज़ दो शिफ्ट में अदा कराई जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट सुबह 9:30 बजे रखी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर नमाज़ अदा न करें और केवल ईदगाह परिसर में ही नमाज़ पढ़ें।

नमाज़ियों की सुविधा के लिए ईदगाह में पानी, बिजली और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार, इस बार करीब 3 लाख से अधिक नमाज़ियों के पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button