उन्नाव में पत्थरबाजी का LIVE VIDEO वायरल, सड़क पर बना जंग का मैदान

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खजड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

4pm न्यूज नेटवर्क: उन्नाव से सामने आया एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दो पक्ष आमने-सामने आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पुरानी रंजिश की वजह से शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, फिर पत्थरबाजी तक पहुंचा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला औरास थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खजड़ी गांव का है। यहां राधा रावत और दूसरे पक्ष से पंकज शुक्ला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में मामला मामूली विवाद जैसा लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।

LIVE वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से लोग खुलेआम पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति को काबू नहीं किया जाता, तो मामला और भी गंभीर हो सकता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किन-किन लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button