दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए भवन में जाएंगे आर्मी और नेवी चीफ

राजधानी दिल्ली में सेना के शीर्ष अधिकारियों के कार्यालयों को नए भवनों में स्थानांतरित करने की तैयारी तेज हो गई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राजधानी दिल्ली में सेना के शीर्ष अधिकारियों के कार्यालयों को नए भवनों में स्थानांतरित करने की तैयारी तेज हो गई है।

इसी कड़ी में इस महीने के अंत तक साउथ ब्लॉक को पूरी तरह खाली करने की योजना है। इसके बाद सेना के कई महत्वपूर्ण कार्यालय नए भवनों से काम करना शुरू करेंगे। इस बदलाव के तहत थलसेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख के कार्यालयों के साथ-साथ सेना के वॉर रूम और सैन्य संचालन से जुड़े अहम विभागों को भी शिफ्ट किया जा रहा है।

नए भवनों में होंगे थलसेना और नौसेना प्रमुख के कार्यालय

जानकारी के मुताबिक, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ दिल्ली कैंट स्थित नए शौर्य भवन में शिफ्ट होंगे। यहां से वह अपने आधिकारिक कामकाज को संभालेंगे। वहीं, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन सेना भवन में अपना नया कार्यालय संभालेंगे।

इस बदलाव के बाद दोनों सेनाओं के प्रमुखों के कार्यालय साउथ ब्लॉक से अलग-अलग नए भवनों में स्थानांतरित हो जाएंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि तय समय सीमा के भीतर कार्यालयों को नए स्थान पर शुरू किया जा सके।

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि नेवी का वॉर रूम कहां शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि इसे चलाने के लिए बहुत ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट की जरूरत है. वहीं, नेवी के पास पहले से ही दिल्ली कैंटोनमेंट में नौसेना भवन है, जिसका उद्घाटन साल 2024 में हुआ था, लेकिन इसका नया हेडक्वार्टर असल में DRDO हेडक्वार्टर के बगल में बनाने का प्लान था. हालांकि नेवी को केंद्र सरकार के रीडेवलपमेंट प्लान के तहत यह जगह छोड़ने के लिए कहा गया है.

कर्तव्य भवन 2 में शिफ्ट हो गई डिफेंस मिनिस्ट्री

डिफेंस मिनिस्ट्री (रक्षा मंत्रालय) कुछ समय के लिए कर्तव्य भवन 2 में शिफ्ट हो गई है और बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद यह हमेशा के लिए कर्तव्य भवन 6 और 7 में शिफ्ट हो जाएगी. अभी, कर्तव्य भवन 2 में सिर्फ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का ऑफिस है. इसका मतलब है कि जब तक नई बिल्डिंग तैयार नहीं हो जाती, आर्मी चीफ को दिल्ली कैंट से आकर रक्षा मंत्री और दूसरे सीनियर अधिकारियों से कर्तव्य भवन 2 में मिलना होगा.

Related Articles

Back to top button