तमिलनाडु की शराब दुकानों में बड़ा बदलाव, TASMAC कर्मचारियों को मिलेगी नई वर्दी और ₹6,000 भत्ता

तमिलनाडु सरकार ने TASMAC कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की है, जो 15 नवंबर से लागू होगी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तमिलनाडु सरकार ने TASMAC कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की है, जो 15 नवंबर से लागू होगी. सभी 22,877 कर्मचारियों को 6,000 रुपये का वार्षिक भत्ता मिलेगा ताकि वे तीन सेट कपड़े बनवा सकें.

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में शराब की थोक और खुदरा बिक्री करने वाले सरकारी कॉरपोरेशन ‘TASMAC’ के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सभी दुकानों पर एक जैसा और प्रोफेशनल लुक के लिए सभी कर्मचारियों के लिए तय यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

इसे 15 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा. सरकार ने इसके लिए हर कर्मचारी को ₹6,000 का सालाना यूनिफॉर्म अलाउंस भी मंजूर किया है, जिससे वे तीन सेट कपड़े तैयार करवा सकेंगे.

जिन कर्मचारियों ने सरकार से यूनिफॉर्म के ₹6,000 ले लिए हैं, लेकिन फिर भी बिना किसी सही कारण के ड्रेस नहीं खरीदी या नहीं पहनी, उनसे वह पैसे वापस ले लिए जाएंगे.

सबके लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तय

राज्य की 4,048 रिटेल दुकानों में काम करने वाले सभी 22,877 कर्मचारियों को ये नियम मानना होगा. नवंबर के महीने के बीच से अधिकारियों द्वारा जांच शुरू की जाएगी. अलाउंस लेने के बाद भी बिना ठोस वजह यूनिफॉर्म न पहनने वालों से पैसे की वसूली होगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

सुपरवाइजर हल्के नीले रंग की शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहनेंगे. वहीं सेल्समैन बेज रंग की शर्ट और डार्क ग्रे ट्राउजर में नजर आएंगे. सभी शर्ट पर बाईं ओर छाती पर TASMAC का लोगो लगा होना जरूरी है. कर्मचारियों को मंजूरशुदा कपड़ा 31 अक्टूबर, 2026 तक सरकारी ‘Co-Optex’ आउटलेट से खरीदना होगा और सिलाई का काम 10 नवंबर, 2026 तक पूरा करना होगा.

सीनियर अधिकारी ने क्या कहा?

सरकारी आदेश का हवाला देते हुए, TASMAC के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “दुकान के सुपरवाइजर नेवी ब्लू ट्राउज़र के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनेंगे, जबकि सेल्समैन और असिस्टेंट सेल्समैन डार्क ग्रे ट्राउजर के साथ बेज रंग की शर्ट पहनेंगे. उन्होंने कहा, “सभी शर्ट पर बाईं ओर छाती पर TASMAC का लोगो लगा होना चाहिए और इन्हें टक-इन (अंदर दबाकर) या टक-आउट (बाहर रखकर) करके पहना जा सकता है.”

Related Articles

Back to top button