दक्षिण कोरिया में फैक्ट्री में भीषण आग, कम से कम 10 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कम से कम 10 लोगों की जान ले ली।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दक्षिण कोरिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने कम से कम 10 लोगों की जान ले ली। अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई, जिससे नुकसान और जनहानि अधिक हुई।



