मिजोरम में बड़ा सड़क हादसा, न्यूज डायरेक्टर और PIB अधिकारी समेत 3 ने गंवाई जान

अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के पीछे के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. इस घटना पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के पीछे के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. इस घटना पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है.

मिजोरम के आइजोल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में PRO डिफेंस के तौर पर सेवाएं दे चुके नांपिबोउ मरानमई का निधन हो गया. इस हादसे में उनके साथ PIB इम्फाल के ADG और वरिष्ठ IIS अधिकारी डॉ. एंगाम पामे और एक MTS कर्मचारी की भी जान चली गई.

नांपिबोउ मरानमई ने DPR मुख्यालय में PRO डिफेंस और DD News मिजोरम के निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं. रक्षा मामलों और डिफेंस रिपोर्टिंग से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा. उन्होंने भारतीय रक्षा बलों से जुड़ी खबरों और उनकी उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

रक्षा पत्रकारिता में योगदान
उनकी समर्पित सेवाओं और रक्षा पत्रकारिता में योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें.

मिजोरम हादसे में तीन लोगों की मौत
दरअसल मिजोरम के आइजोल में लोकप्रिय पर्यटन स्थल सियालसुक के पास गुरुवार को एक कार के खाई में गिर जाने से दूरदर्शन के आइजोल केंद्र के समाचार निदेशक नम्पिबोउ मारिनमाई और पीआईबी के एक अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

डॉ. एंगम पामे की भी मौत
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में इंफाल स्थित प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के क्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. एंगम पामे की भी मौत हो गई. दुर्घटना में केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के आइजोल क्षेत्रीय कार्यालय में एमटीएस के तौर पर कार्यरत एच. लियानवाला की भी मौत हो गई.

कब हुआ सड़क हादसा?
यह दुर्घटना उस समय हुई जब चारों सियालसुक पर्यटन स्थल से लौटकर आइजोल आ रहे थे. यह स्थान राज्य की राजधानी से करीब 65 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के पीछे के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. इस घटना पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है.

Related Articles

Back to top button