घर पर बच्चों के लिए बनाएं लौकी का चिला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आजकल ज्यादातर बच्चे मैगी, पास्ता और फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए उन्हें हेल्दी सब्जियां खिलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर लौकी का नाम सुनते ही बच्चे नाक-मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर लौकी को थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाए, तो वही सब्जी बच्चों की फेवरेट डिश बन सकती है। अगर आपका बच्चा लौकी खाने से मना करता है, तो एक बार लौकी का टेस्टी स्नैक्स जरूर ट्राय करें। लौकी का टेस्टी और हेल्दी चीला, जिसे खाने के बाद बच्चे मैगी और पास्ता भी भूल सकते हैं। यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि बच्चे इसे मजे से खाएंगे और धीरे-धीरे हेल्दी सब्जियों की आदत भी पड़ जाएगी। क्योंकि लौकी का चीला स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहता है। चीज की वजह से बच्चों को ज्यादा पसंद आती है। हेल्दी भी और पेट भरने वाली भी डिश है।

सामग्री

1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, आधा कप सूजी, आधा कप दही, 1 छोटा प्याज (बारीक कटा), 1 हरी मिर्च (बारीक कटी), नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज, थोड़ा तेल या बटर।

लौकी खाने के फायदे

लौकी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अगर बच्चों को बचपन से ही लौकी की आदत डाल दी जाए, तो उनकी हेल्थ काफी अच्छी रह सकती है। लौकी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लौकी पाचन को बेहतर बनाती है, ये शरीर को ठंडक देती है, वजन कंट्रोल में मदद करती है, बच्चों को जरूरी विटामिन और मिनरल देती है।

विधि

सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को एक बाउल में लें। इसमें सूजी, दही, प्याज, हरी मिर्च, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए। अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल या बटर लगाएं। तवे पर बैटर डालकर गोल चीले की तरह फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। ऊपर से थोड़ा चीज डालें और टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें।

कम सामग्री में घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल मिक्स पकौड़े

जब अचानक कुछ चटपटा खाने का मन करे या मेहमान बिना बताए आ जाएं, तब मिक्स पकौड़े सबसे आसान और पसंदीदा विकल्प बन जाते हैं। मिक्स पकौड़े कई तरह की सब्जियों से बनते हैं, जिससे ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। खास बात ये है कि इन्हें बनाने में ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती और ये सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाते हैं। गरमा-गरम मिक्स पकौड़े चाय के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है। बेसन और देसी मसालों से बने ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। घर में मौजूद साधारण सब्जियों से तैयार होने वाली यह रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और इसे कोई भी आसानी से बना सकता है।

सामान

बेसन- 1 कप, प्याज- 1 बारीक कटा, आलू – 1 छोटा पतले स्लाइस में, फूल गोभी – आधा कप, मिर्च, पनीम, हरी मिर्च – 1 बारीक कटी, अदरक – 1 छोटी चम्मच कद्दूकस, हल्दी – आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच, अजवाइन – आधा चम्मच, नमक – स्वादानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार, तेल – तलने के लिए।

विधि

सबसे पहले एक बड़ा और सूखा बर्तन लें। इसमें 1 कप बेसन डालें और उसके बाद प्याज, आलू, गोभी, पनीर, मिर्च या अन्य उपलब्ध कटी हुई सब्जियां डालें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह सूखे हाथ या चम्मच से मिला लें, ताकि मसाले सब्जियों में बराबर फैल जाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन को मिलाएं। ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा पानी न डालें, वरना घोल पतला हो जाएगा। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि सब्जियां उसमें अच्छी तरह लिपटी रहें और टपकें नहीं। चाहें तो कुरकुरापन बढ़ाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा या चावल का आटा मिला सकते हैं। अब कढ़ाही में पर्याप्त तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल सही गरम है या नहीं, यह जांचने के लिए एक बूंद घोल डालें। अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है। अब चम्मच या हाथ से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर तेल में डालें।

Related Articles

Back to top button