कटहल से बनाएं मजेदार चटपटी शब्जी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बहुत से लोग कटहल की सब्जी नहीं पसंद करते हैं, ऐसा होने के पीछे कई कारण हैं जिसमें एक बड़ा कारण है कि वो पहले कभी स्वादिष्ट कटहल की सब्जी टेस्ट ही नहीं किए होते हैं। इसलिए कटहल की सब्जी की ऐसी रेसिपी बनाएं जिसे खाकर आप के घर वालेअपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। भारतीय व्यंजनों की विविधता में कटहल एक ऐसी सब्जी है, जो अपनी बनावट और स्वाद के कारण शाकाहारी मीट के रूप में प्रसिद्ध है। अक्सर लोग इसके चिपचिपेपन या रेशों के कड़े रह जाने की वजह से इसे पकाने से और खाने से बचते हैं, लेकिन अगर सही विधि और मसालों के तालमेल से पकाया जाए तो ये सब्जी किसी भी शाही दावत की जान बना सकता है। कटहल की असली ताकत उसका टेक्सचर है, जो धीमी आंच पर पकते समय मसालों के अर्क को गहराई तक सोख लेता है। एक लाजवाब सब्जी के लिए हमेशा कच्चे और छोटे बीज वाले कटहल का चुनाव करें। इस खास देसी स्टाइल रेसिपी में हम कटहल को हल्का फ्राई करके मसालों के साथ भूनेंगे, जिससे इसकी हर फांक में स्वादिष्ट लगेगा। यकीन मानिए जो लोग अब तक कटहल के नाम से दूर भागते थे, वे भी इस जायकेदार रेसिपी को चखने के बाद अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे।
मैरिनेशन का सही तरीका
सबसे पहले प्याज को छील लें और मिक्सी में पीसकर बढिय़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद मिक्सर जार में टमाटर, मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को भी एक कटोरी में निकाल लें। कटहल को काटने से पहले हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाएं ताकि कटहल का दूध न चिपके। कटहल को छोटे टुकड़ों में काटकर नमक और हल्दी के पानी में हल्का उबाल लें या सीधे सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। फ्रार्ई करने से कटहल के रेशे खुल जाते हैं और वह ग्रेवी को बेहतर तरीके से सोखता है। उसके बाद मैरिनेशन के लिए आप इसमें थोड़ा दही और अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं, जो इसे अंदर से नरम और जूसी बनाता है।
धीमी आंच पर पकने का जादू
भुने हुए मसालों में फ्राई किया हुआ कटहल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें आवश्यकता नुसार गर्म पानी डालें (गर्म पानी डालने से स्वाद बरकरार रहता है) और ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें। धीमी आंच पर कटहल मसालों के साथ एकसार हो जाता है और उसके रेशे मक्खन की तरह मुलायम हो जाते हैं। अंत में एक चम्मच देसी घी और कसूरी मेथी रगडक़र ऊपर से डालें, जो इसकी खुशबू को और बढ़ा देगा।
परोसने का तरीका
गरमा-गरम कटहल की लटपटी सब्जी तैयार है। इसे ताजी कटी हरी धनिया से सजाएं और परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसें। यह रेसिपी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर है। जो लोग अब तक कटहल को नापसंद करते थे, वे भी इस तरीके से बनी सब्जी के दीवाने हो जाएंगे।
मसालों का संतुलन
सब्जी का असली स्वाद उसकी ग्रेवी में छिपा होता है। एक भारी तले की कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, तेजपत्ता और बड़ी इलायची का तडक़ा लगाएं। बारीक कटे प्याज को सुनहरा होने तक भूनें और फिर टमाटर की प्यूरी के साथ धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें। ध्यान रखें मसाला तब तक भूनें जब तक वह किनारों से तेल न छोडऩे लगे। यही वह स्टेप है जो सब्जी को ढाबा स्टाइल स्वाद देता है।
सामग्री
500 ग्राम कच्चा कटहल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), 2 मध्यम आलू (वैकल्पिक), 4-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, 2 लौंग, ½ चम्मच जीरा, 3 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ), 2 टमाटर (प्यूरी या कद्दूकस किया हुआ), 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई),1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, ½ चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कसूरी मेथी, मुठी भर हरा धनिया, 1 चम्मच देसी घी।



