होली के त्योहार पर ऐसे बनाएं आलू के पापड़

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है। इस मौके पर घरों में तरह-तरह की पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं, जिनमें आलू के पापड़ का खास स्थान है। बाजार में मिलने वाले पापड़ जहां महंगे और मिलावटी हो सकते हैं, वहीं घर पर बनाए गए आलू के पापड़ स्वाद, शुद्धता और सेहत तीनों के लिहाज से बेहतर होते हैं। खास बात ये है कि सही तरीके से बनाए गए आलू के पापड़ लंबे समय तक खराब नहीं होते और सालभर आराम से खाए जा सकते हैं। तो अगर आप भी होली की तैयारियों के दौरान कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ टिकाऊ भी हो, तो आलू के पापड़ एक बेहतरीन विकल्प हैं। तो आप कम समय और कम सामग्री में परफेक्ट आलू के पापड़ बना सकती हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे।

सामग्री

आलू- 2 किलो, नमक- स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच, जीरा पाउडर- 1 चम्मच, अजवाइन- 1 चम्मच, काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच।

विधि

सबसे पहले 2 किलो अच्छे और बिना दाग वाले आलू लें। आलुओं को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर या बड़े बर्तन में पूरी तरह गलने तक उबाल लें। ध्यान रखें कि आलू ज्यादा पानी वाले न हों, वरना पापड़ ठीक से सूखेंगे नहीं। उबलने के बाद आलुओं को ठंडा करें और छीलकर किसी बड़े बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि मिश्रण में एक भी गुठली न रहे, वरना पापड़ बेलते समय टूट सकते हैं। अब मैश किए हुए आलू में स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चम्मच अजवाइन डालें। चाहें तो आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं। सभी मसालों को आलू में अच्छी तरह मिलाकर नरम लेकिन सख्त आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। जरूरत लगे तो हाथों पर हल्का सा तेल लगाकर गूंथें, पानी बिल्कुल न डालें। इसके बाद मिश्रण से नींबू के आकार के छोटे-छोटे गोले बना लें। किसी साफ प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े पर गोले रखकर हल्के हाथ से बहुत पतले पापड़ बेलें। पापड़ जितने पतले होंगे, उतने ज्यादा कुरकुरे बनेंगे। अब इन पापड़ों को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं। रोज उन्हें पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं। जब पापड़ पूरी तरह सख्त हो जाएं और हाथ लगाने पर टूटने लगें, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। सही तरीके से बनाए और सुखाए गए आलू के पापड़ सालभर तक खराब नहीं होते और जरूरत पडऩे पर तलकर या सेककर खाए जा सकते हैं।

वीकेंड पर आसानी से बनाएं दाबेली

वीकेंड पर अगर कुछ स्वादिष्ट और आसान बनाना चाहती हैं तो दाबेली एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जो अपने मसालेदार आलू स्टफिंग और मीठी-खट्टी चटनी के लिए मशहूर है। घर पर इसे बनाना न केवल मजेदार होता है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करना भी एक अलग अनुभव देता है। दाबेली में मसालेदार आलू मिश्रण, इमली की चटनी, मूंगफली, और ताजी हरी धनिया का इस्तेमाल होता है, जो इसे हर बाइट में स्वाद का धमाका बना देता है। इसे ब्रेड या छोटे बन्स में भरकर ताज़ा तैयार किया जाता है और सर्विंग के समय थोड़ी हरी चटनी या हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है। इसलिए घर पर स्वादिष्ट और परफेक्ट दाबेली आसानी से तैयार करें और ये हर किसी को पसंद आएंगे।

सामग्री

4-5 मध्यम आकार के उबले आलू, लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच, नमक – स्वाद अनुसार, छोटे पाव- 6-8, मूंगफली – 2 बड़े चम्मच (भुनी हुई), ताजा हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ), सेव – 2 बड़े चम्मच, मीठी चटनी, हरी चटनी।

विधि

सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल लें और पूरी तरह मैश कर लें। मैश किए हुए आलू में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक मसाले पूरी तरह से आलू में घुल न जाएं। इसके बाद चटनी तैयार करें। मीठी चटनी के लिए इमली का पेस्ट और गुड़ या शक्कर को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बनाएं। हरी चटनी बनाने के लिए हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक को मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब ब्रेड बन्स को बीच से हल्का काटें और अंदर मसालेदार आलू भरें। आलू को ब्रेड के अंदर अच्छी तरह सेट करें ताकि भरावन फैल न जाए। उसके ऊपर थोड़ी भुनी हुई मूंगफली, ताजा हरा धनिया और क्रंची सेव डालें। तैयार दाबेली को तुरंत परोसें ताकि ब्रेड नरम रहे और मसाले का स्वाद ताजा रहे। चाहें तो इसे हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। दाबेली को स्नैक के रूप में या वीकेंड स्पेशल फूड के तौर पर परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button