मान सरकार ने जनता से की वादा खिलाफी: वारिंग

- आप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। पंजाब भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जनता से किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया। पीपीसी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे का जिक्र किया, जिसे पूरा नहीं किया गया है, और मांग की कि सरकार चार साल के बकाया के साथ इसका भुगतान करे। वडिंग ने सरकार की व्यापक विफलता, राज्य में कानून-व्यवस्था और अर्थव्यवस्था के चरमरा जाने के लिए उसकी कड़ी आलोचना की।
कांग्रेस ने बजट सत्र के पहले दिन पंजाब विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई थी। पार्टी कार्यकर्ता पंजाब विधानसभा की ओर मार्च करने से पहले कांग्रेस भवन के बाहर जमा हुए थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और विधानसभा तक पहुंचने से रोक दिया, जिसकी सुरक्षा किसी छावनी की तरह कड़ी कर दी गई थी।


